Voltas Share Price Target: टाटा ग्रुप की वोल्टास ने वित्त वर्ष 2023-24 में 2 मिलियन यूनिट AC की बिक्री करके एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। इसकी बिक्री में 35% की ग्रोथ हुई है। कूलिंग प्रोडक्ट की स्थिर मांग के साथ-साथ मजबूत ऑफलाइन और ऑनलाइन डिस्ट्रिब्यूशन नेटवर्क और इनोवेटिव न्यू लॉन्चिंग से वोल्टास की सेल्स को सहारा मिला। इस खबर के बीच सोमवार को वोल्टास के शेयर में जोरदार तेजी है। सोमवार को वोल्टास का शेयर बीएसई पर 1232.20 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,303.85 रु पर खुला है। करीब 9.20 बजे इसका शेयर 115.35 रु या 9.36 फीसदी की तेजी के साथ 1,347.55 रु पर है। अभी तक के कारोबार में ये 1,355.40 रु तक चढ़ा है, जो इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर है। मगर आगे वोल्टास के शेयर में गिरावट आ सकती है।
ये भी पढ़ें -
करा सकता है नुकसान
ऐतिहासिक बिक्री के बीच, ब्रोकरेज फर्म कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने अपनी 05 अप्रैल की रिपोर्ट में वोल्टास के शेयरों को बेचने की सलाह दी है। ब्रोकरेज फर्म ने स्टॉक का उचित मूल्य (Fair Value) 930 रुपये बताया है। यानी मौजूदा भाव से ये शेयर करीब 31 फीसदी टूट सकता है।
कैसा रहा शेयर का परफॉर्मेंस
- बीते 5 दिनों में वोल्टास के शेयर में 13.4 फीसदी की तेजी आई है
- एक महीने में ये 25.6 फीसदी मजबूत हुआ है
- 6 महीनों में ये शेयर 58 फीसदी चढ़ा है
- 2024 में अब तक शेयर करीब 38 फीसदी चढ़ा है
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
