बिजनेस

Vodafone Idea Share: नतीजों और 20000 करोड़ रुपये की फंडरेज के बाद क्या होगा अगला कदम?

Vodafone Idea Share Price Target , Vodafone Idea Fundraise Plan: वोडाफोन आइडिया ने Q4 FY25 में अपने घाटे को घटाकर 7,166.1 करोड़ रु कर लिया है और रेवेन्यू में 3.8% की बढ़ोतरी दर्ज की है। कंपनी का ARPU ₹175 तक पहुंच गया, जो कि टैरिफ बढ़ोतरी और ग्राहक अपग्रेड का नतीजा है। इसके साथ ही कंपनी ने 20,000 करोड़ रुपये की फंडरेज प्लान को मंजूरी दी है, जिससे फाइनेंशियल स्टेटस सुधारने की उम्मीद है।

Image

वोडाफोन - आइडिया शेयर प्राइस टारगेट।

Vodafone Idea Share Price Target: वोडाफोन आइडिया ने वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही (Q4) के नतीजे घोषित किए हैं, जिसमें कंपनी का घाटा घटकर ₹7,166.1 करोड़ रह गया, जबकि पिछले वर्ष की समान तिमाही में यह ₹7,674.6 करोड़ था। कंपनी की कुल आय 3.8% की सालाना वृद्धि के साथ ₹11,013.5 करोड़ रही। पूरे वित्त वर्ष FY25 में घाटा ₹27,383.4 करोड़ रहा, जो कि पिछले साल के ₹31,238.4 करोड़ से कम है। कंपनी की वार्षिक आय 2.1% बढ़कर ₹43,571.3 करोड़ रही।

एआरपीयू में 14% की बढ़ोतरी

वोडाफोन आइडिया ने बताया कि Q4 FY25 में उसका एवरेज रेवेन्यू पर यूजर (ARPU) ₹175 रहा, जो मार्च 2024 की तिमाही के ₹153 के मुकाबले 14.2% की बढ़ोतरी है। कंपनी ने कहा कि यह वृद्धि टैरिफ हाइक और कस्टमर अपग्रेड की वजह से हुई है। टेलीकॉम कंपनियों के लिए ARPU एक अहम सूचक होता है।

कंपनी के बोर्ड ने ₹20,000 करोड़ तक की फंडरेज योजना को मंजूरी दी है, जो एक या अधिक चरणों में पब्लिक ऑफर, प्राइवेट प्लेसमेंट, QIP या अन्य वैध माध्यमों से की जाएगी। यह प्रस्ताव शेयरधारकों और नियामक मंजूरी के अधीन होगा। फंडरेज का उद्देश्य कंपनी की वित्तीय स्थिति को मज़बूत करना और भविष्य की योजनाओं को गति देना है।

कर्ज का बोझ अब भी भारी

मार्च 2025 तक वोडाफोन आइडिया पर बैंकों से लिया गया कर्ज ₹2,345.1 करोड़ था। इसके अलावा स्पेक्ट्रम और AGR से संबंधित भुगतान देनदारी ₹1,94,910.6 करोड़ है, जो 2044 और 2031 तक चुकाई जाएगी। सरकार की हिस्सेदारी स्पेक्ट्रम ड्यूज को इक्विटी में बदलने के बाद बढ़कर 49% हो गई है, जबकि प्रमोटरों की हिस्सेदारी अब 25.6% है, हालांकि कंपनी का संचालन प्रमोटर्स के हाथों में ही है।

शेयर प्राइस पर नजर: खरीदें या बेचें?

मार्केट एक्सपर्ट निमेश ठाकर के अनुसार, वोडाफोन आइडिया के शेयर फिलहाल एक लॉन्ग-टर्म सपोर्ट जोन ₹6.50–₹6.80 के पास ट्रेड कर रहे हैं। ऊपर की ओर ₹8.50 पर मजबूत रेजिस्टेंस है। उन्होंने कहा कि शॉर्ट टर्म में किसी बड़ी तेजी की उम्मीद नहीं है। निवेशक अगर लॉन्ग टर्म के लिए होल्ड कर रहे हैं तो स्थिति बरकरार रखें, लेकिन फिलहाल नए निवेश से बचें। अगर शेयर ₹7.50–₹8 के स्तर तक जाए, तो बाहर निकलना बेहतर होगा।

वोडाफोन आइडिया की वित्तीय स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं, खासकर घाटे में कमी और ARPU में सुधार के रूप में। हालांकि, भारी कर्ज और सीमित तकनीकी मूवमेंट को देखते हुए निवेशकों को अभी "वेट एंड वॉच" की रणनीति अपनाने की सलाह दी जा रही है। जब तक शेयर ₹8.50 के ऊपर मजबूती से नहीं निकलता, तब तक किसी बड़ी तेजी की उम्मीद सीमित है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article