बिजनेस

Vi कराएगा पैसों की बारिश! साल के पहले दिन 9% चढ़ा शेयर, एक्सपर्ट ने बताया कितना और भागेगा?

Vodafone idea का शेयर 9 फीसदी तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है। केंद्र सरकार की तरफ से AGR पर मिली राहत के बाद 31 दिसंबर को Vi में करीब 10 फीसदी की गिरावट आई थी। इस तरह साल के पहले दिन शेयर ने 2025 के आखिरी दिन जो नुकसान हुआ उसका भरपाई कर दी है। इसके अलावा एक्सपर्ट ने अब तगड़ा अपसाइड टारगेट भी दिया है।

Image

आएगी बड़ी रैली (इमेज क्रेडिट, ओपन एआई)

Vodafone idea Share Price Target 2026: AGR राहत पैकेज की खबर ने वोडाफोन आईडिया के शेयर में नई जान फूंक दी है। साल के पहले कारोबारी दिन Vi के शेयर 9% तक उछल गए। इसी बीच मार्केट एनालिस्ट Kunal Bothra ने ET Now पर Vi share पर 'BUY' कॉल देते हुए ₹15 का टारगेट दिया है। मौजूदा भाव ₹11.74 के मुकाबले यह करीब 28% अपसाइड का संकेत देता है।

AGR राहत से बदला गेम

Union Cabinet ने Vodafone Idea के लिए बड़ा राहत पैकेज मंजूर किया है। इसके तहत कंपनी के ₹87,695 करोड़ के AGR बकाया को फ्रीज कर दिया गया है। इसके साथ ही इन बकायों के भुगतान को FY32 से FY41 तक री-शेड्यूल करने की अनुमति दी गई है। Telecom Department अब इन फ्रीज किए गए AGR बकाया का दोबारा आकलन करेगा, जो डिडक्शन वेरिफिकेशन गाइडलाइन और ऑडिट रिपोर्ट्स के आधार पर होगा। अंतिम फैसला सरकार की तरफ से नियुक्त कमेटी लेगी।

क्यों मिली राहत?

हालांकि FY18 और FY19 से जुड़े AGR dues, जिन्हें Supreme Court पहले ही फाइनल कर चुका है, उनमें कोई राहत नहीं दी गई है। इनका भुगतान FY26 से FY31 के बीच किया जाएगा। सरकार का कहना है कि यह फैसला न सिर्फ उसके वित्तीय हितों की रक्षा करेगा, बल्कि टेलीकॉम सेक्टर में प्रतिस्पर्धा बनाए रखने और Vi के करीब 20 करोड़ ग्राहकों के हित सुरक्षित रखने के लिए भी जरूरी है।

पैरेंट कंपनी से भी मिली मदद

AGR राहत के अलावा Vodafone Idea को अपनी पैरेंट कंपनी Vodafone Group से करीब ₹5,836 करोड़ मिलने वाले हैं। यह रकम दोनों कंपनियों के बीच लायबिलिटी क्लेम पैक्ट के री-सेटलमेंट के तहत आएगी, जिसकी जानकारी रेगुलेटरी फाइलिंग में दी गई है। इससे कंपनी के कैश फ्लो पर दबाव कुछ हद तक कम होने की उम्मीद है।

क्यों दिया BUY कॉल?

SEBI-रजिस्टर्ड एनालिस्ट कुनाल बोथरा ने Vodafone Idea पर इंट्रा डे BUY कॉल दी है। उन्होंने स्टॉक के लिए ₹15 का टारगेट प्राइस तय किया है। मौजूदा भाव ₹11.74 से देखें तो यह करीब 27.8% यानी लगभग 28% का अपसाइड बनता है। AGR राहत और कैश सपोर्ट को उन्होंने इस तेजी की मुख्य वजह बताया है।

शेयर प्राइस मूवमेंट

1 जनवरी को सुबह 11:06 बजे तक Vodafone Idea का शेयर ₹11.74 पर ट्रेड कर रहा था। यह पिछले बंद भाव के मुकाबले ₹0.98 या 9.11% की तेजी है। दिन के कारोबार में शेयर का हाई ₹11.79 और लो ₹10.84 रहा। स्टॉक ने ₹11.20 पर ओपनिंग की थी। कंपनी का मार्केट कैप करीब ₹1.27 लाख करोड़ है। 52-वीक रेंज की बात करें तो Vi का हाई ₹12.80 और लो ₹6.12 रहा है। मौजूदा भाव 52-वीक लो से काफी ऊपर है, लेकिन हाई के करीब पहुंचने के लिए अभी और तेजी की जरूरत होगी।

निवेशकों के लिए क्या है मैसेज

AGR राहत से Vodafone Idea को शॉर्ट टर्म में बड़ी राहत जरूर मिली है और इसी वजह से शेयर में तेज उछाल देखने को मिल रहा है। हालांकि कंपनी की लॉन्ग टर्म चुनौतियां पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं। ऐसे में यह स्टॉक फिलहाल हाई-रिस्क, हाई-रिवॉर्ड कैटेगरी में बना हुआ है।

डिस्क्लेमर: TimesNow Hindi किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article