बिजनेस

Vodafone Idea share: वोडाफोन आइडिया के शेयरों में भारी गिरावट, विदेशी ब्रोकरेज फर्म की भविष्यवाणी के बाद बिखरा स्टॉक

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Sep 6, 2024, 11:10 AM IST

Vodafone Idea share: विदेशी ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स के शेयर की कीमत में 83 फीसदी की गिरावट की भविष्यवाणी के बाद शुक्रवार को वोडाफोन आइडिया के शेयर की कीमतों में 14 फीसदी से अधिक की गिरावट आई।

Image

वोडाफोन आइडिया के शेयरों में गिरावट (Image Source: iStockphoto)

Vodafone Idea share: टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर कंपनी वोडाफोन आइडिया के शेयरों में आज सुबह के कारोबार में भारी गिरावट दर्द की गई है। विदेशी ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स के शेयर की कीमत में 83 फीसदी की गिरावट की भविष्यवाणी के बाद शुक्रवार को वोडाफोन आइडिया के शेयर की कीमतों में 14 फीसदी से अधिक की गिरावट आई। वोडाफोन आइडिया का शेयर आज 12.91 रुपये के लेवल पर बीएसई पर ट्रेड कर रहा है।

'सेल' रेटिंग

गोल्डमैन सैक्स ने वोडाफोन आइडिया के शेयरों पर 'सेल' रेटिंग बरकरार रखी और टार्गेट प्राइस को मामूली रूप से बढ़ाकर 2.5 रुपये प्रति शेयर कर दिया, जो पहले 2.2 रुपये था। उसने गुरुवार के क्लोजिंग प्राइस से 83 फीसदी से अधिक की गिरावट की भविष्यवाणी की। ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि वोडाफोन आइडिया की हालिया पूंजी जुटाना कंपनी के लिए सकारात्मक है, लेकिन इसकी बाजार हिस्सेदारी में गिरावट को रोकने के लिए पर्याप्त नहीं है।

वोडाफोन आइडिया ने हाल ही में फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर और प्रमोटरों से पूंजी निवेश के संयोजन के माध्यम से इक्विटी में 20,100 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इसके अलावा, कंपनी का कहना है कि उसका इरादा लोन के जरिए 25,000 करोड़ रुपये और जुटाने का है। सुबह 10:45 बजे वोडाफोन आइडिया के शेयर बीएसई पर 12.19 फीसदी की गिरावट के साथ 13.25 रुपये पर कारोबार कर रहे थे।

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article