बिजनेस

Vistara Flights: विस्तारा ने 10 फीसदी घटाईं फ्लाइटों की संख्या, जानें यात्रियों के लिए क्या उठाया कदम

Vistara Reduces Flights Operation: विस्तारा के अनुसार ये कैंसेलेशन ज्यादातर घरेलू नेटवर्क पर और ग्राहकों की असुविधा को कम करने के लिए समय से काफी पहले किए जाते हैं। कंपनी ने कहा है कि सभी प्रभावित यात्रियों को पहले ही अन्य फ्लाइटों में रिएडजस्ट कर दिया गया है।

Image

विस्तारा ने फ्लाइटों का संचालन घटाया

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • विस्तारा ने घटाईं फ्लाइटों की संख्या
  • 10 फीसदी फ्लाइटों की संख्या घटाई
  • यात्रियों को दूसरी फ्लाइटों में किया एडजस्ट

Vistara Reduces Flights Operation: एयरलाइन विस्तारा पायलट संकट के बीच ऑपरेशन को स्थिर करने की कोशिश करते हुए अपनी कैपेसिटी में प्रतिदिन 10 प्रतिशत या लगभग 25-30 उड़ानें कम कर रही है। एयरलाइन को उम्मीद है कि अप्रैल में इसका ऑपरेशन स्थिर रहेगा। विस्तारा को 31 मार्च से शुरू हुए ग्रीष्मकालीन चार्ट में प्रतिदिन 300 से अधिक उड़ानें ऑपरेट करनी थीं। कंपनी के एक प्रवक्ता ने रविवार को बयान में कहा कि हम सावधानीपूर्वक अपने ऑपरेशन को प्रतिदिन लगभग 25-30 उड़ानों तक कम कर रहे हैं। यह हमारी डेली ऑपरेशनल कैपेसिटी का लगभग 10 प्रतिशत है। यह हमें फरवरी, 2024 के अंत में फ्लाइट ऑपरेशन के उसी स्तर पर वापस ले जाएगा और रोस्टर्स में बहुत आवश्यक फ्लेक्सिबिलिटी और बफर मिलेगा।

ये भी पढ़ें -

ग्राहकों की असुविधाओं के एयरलाइन ने क्या किया

कंपनी के अनुसार ये कैंसेलेशन ज्यादातर घरेलू नेटवर्क पर और ग्राहकों की असुविधा को कम करने के लिए समय से काफी पहले किए जाते हैं। कंपनी ने कहा है कि सभी प्रभावित यात्रियों को पहले ही अन्य फ्लाइटों में रिएडजस्ट कर दिया गया है।

क्यों कैंसल करनी पड़ी फ्लाइट

इस सप्ताह की शुरुआत में कई पायलटों की तबीयत खराब होने के कारण कंपनी को बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। शुक्रवार को विस्तारा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विनोद कन्नन ने कहा कि उड़ान में अड़चन का मुख्य कारण बढ़ा हुआ रोस्टर है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article