Vishal Mega Mart IPO: विशाल मेगा मार्ट शेयर बाजार में अपनी एंट्री की योजना बना रही है। कंपनी का प्लान आईपीओ (IPO) लाने का है। विशाल मेगा मार्ट को बजट-फ्रेंडली सुपरमार्केट चेन कहा जाता है। ये 1 बिलियन डॉलर या करीब 8300 करोड़ रु का आईपीओ ला सकती है। यदि ये 8300 करोड़ रु का आईपीओ लाती है तो इस आधार पर विशाल मेगा मार्ट की वैल्यूएशन 41,500 करोड़ रुपये हो सकती है। आईपीओ से जुटाए गए फंड का एक हिस्सा इसके स्टोरों की संख्या बढ़ाने के लिए किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें -
कौन बेचेगा विशाल मेगा मार्ट के आईपीओ में हिस्सेदारी
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार विशाल मेगा मार्ट अपना आईपीओ ला सकती है। स्विट्जरलैंड का पार्टनर्स ग्रुप और भारत की केदारा कैपिटल विशाल मेगा मार्ट में अपनी हिस्सेदारी घटा सकते हैं। ये दोनों विशाल मेगा मार्ट के सबसे बड़े शेयरधारक हैं।
हालाँकि इन प्राइवेट इक्विटी फर्मों की कंपनी में कितनी हिस्सेदारी है और ये आईपीओ में कितनी हिस्सेदारी बेच सकती हैं, इसे लेकर डिटेल सामने नहीं आई है।
टाटा-अंबानी से होता है मुकाबला
विशाल मेगा मार्ट इस समय 560 स्टोर ऑपरेट करती है, जो मुख्य रूप से छोटे शहरों में मौजूद हैं। इनमें जो कपड़ों और किराने के सामान की एक रेंज मिलती है। इसका मुकाबला दिग्गज कारोबारी मुकेश अंबानी की रिलायंस, टाटा ग्रुप के ट्रेंट और किराना रिटेल सेलर एवेन्यू सुपरमार्ट्स से होता है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
