बिजनेस

Vedanta Dividend: वेदांता फिर देगी डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट कर दी फिक्स, 3% मजबूत हुआ शेयर

Vedanta Dividend Record Date: अनिल अग्रवाल की अगुवाई वाली वेदांता ने कहा कि इसका बोर्ड चालू वित्त वर्ष 2023-24 के लिए दूसरे अंतरिम डिविडेंड पर विचार करने और इसे मंजूरी देने के लिए सोमवार 18 दिसंबर को बैठक करेगा।

Image

वेदांत डिविडेंड रिकॉर्ड डेट

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • वेदांता देगी डिविडेंड
  • 18 दिसंबर को होगी बोर्ड की बैठक
  • 27 दिसंबर है रिकॉर्ड

Vedanta Dividend Record Date: माइनिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी वेदांता (Vedanta) के शेयर में गुरुवार को मजबूती आई। दरअसल अनिल अग्रवाल की अगुवाई वाली वेदांता ने कहा कि इसका बोर्ड चालू वित्त वर्ष 2023-24 के लिए दूसरे अंतरिम डिविडेंड पर विचार करने और इसे मंजूरी देने के लिए सोमवार 18 दिसंबर को बैठक करेगा। वेदांता ने इस डिविडेंड के लिए शेयरधारकों की एलिजिबिलिटी तय करने के लिए रिकॉर्ड तिथि 27 दिसंबर तय की है। इससे पहले मई में, वेदांता ने चालू वित्त वर्ष का अपना पहला डिविडेंड 18.50 रु प्रति शेयर घोषित किया था।

शेयर में आई मजबूती

आज बीएसई (BSE) पर वेदांता का शेयर 247.20 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह 256 रु पर खुला और कारोबार के दौरान 257.70 रु तक गया। अंत में यह 7.55 रु या 3.05 फीसदी की मजबूती के साथ 254.75 रु पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 94,695.58 करोड़ रु है।

कैसा रहा शेयर का परफॉर्मेंस

  • वेदांता का शेयर बीते 5 दिन में 2.15 फीसदी उछला है
  • 1 महीने में इसने 5.84 फीसदी फायदा कराया है
  • 6 महीनों में वेदांता का शेयर 9.42 फीसदी गिरा है
  • 2023 में अब तक ये 19.41 फीसदी और बीते एक साल में 18.09 फीसदी गिरा है
  • इसके बीते 5 सालों का रिटर्न 27.28 फीसदी रहा है

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article