बिजनेस

Retirement Planning: रिटायरमेंट के लिए सिम्पल ऑप्शन की लें मदद, जोड़ पाएंगे इतना पैसा किसी की नहीं होगी जरूरत

Retirement Planning: म्यूचुअल फंड काफी अच्छा ऑप्शन माना जाता है। यदि आपकी आयु 40 साल है और आप 60 साल की आयु तक हर महीने 15000 रु की एसआईपी करते हैं तो 20 साल बाद आपके हाथ में 1.5 करोड़ रु आएंगे।

Image

कैसे करें रिटायरमेंट प्लानिंग

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए कई ऑप्शन
  • म्यूचुअल फंड से करें तैयारी
  • आरडी भी सेफ ऑप्शन

Retirement Planning: आज के दौर में बढ़ते खर्चों को देखते हुए, केवल मासिक पेंशन पर निर्भर रहना पर्याप्त नहीं हो सकता। इसलिए आपको रिटायरमेंट के बाद के लिए अलग से कुछ प्लान करना होगा। इसके लिए जॉब करते हुए ही प्लानिंग और निवेश करना जरूरी है। निवेश के बहुत सारे ऑप्शन हैं, जिनकी मदद से आपकी रिटायरमेंट लाइफ आराम से कट सकती है। जॉब के दौरान निवेश करते हुए आप लॉन्ग टर्म में बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं, जो आपको बुढ़ापे में हर तरह से सेफ रखेगा। आगे जानिए उन सिम्पल ऑप्शनों के बारे में, जिनकी मदद से आप रिटायरमेंट के लिए तैयारी कर सकते हैं।

म्यूचुअल फंड

म्यूचुअल फंड काफी अच्छा ऑप्शन माना जाता है। यदि आपकी आयु 40 साल है और आप 60 साल की आयु तक हर महीने 15000 रु की एसआईपी करते हैं तो 20 साल बाद आपके हाथ में 1.5 करोड़ रु आएंगे।

इनमें आपका निवेश 36 लाख रु होगा, जबकि बाकी पैसा 12 फीसदी सालाना अनुमानित रिटर्न के आधार पर 1.14 करोड़ रु होगा। ध्यान रहे कि 12 फीसदी का रिटर्न कम भी रह सकता है।

पीपीएफ में पैसा रखें बरकरार

पीपीएफ में इस समय 7.1 फीसदी रिटर्न मिल रहा है। इसमें अधिकतम 15 साल तक निवेश किया जा सकता है, मगर इस अवधि के बाद आप 5-5 साल के ब्लॉक में पीपीएफ खाते की अवधि बढ़ा सकते हैं।

यदि आप इसमें हर साल 1.5 लाख रु का निवेश करें तो 20 साल में आप कुल 30 लाख रु का निवेश करेंगे, मगर 7.1 फीसदी सालाना रिटर्न के हिसाब से आपको कुल 66.58 लाख मिलेंगे। इसमें रिटर्न की राशि 36.6 लाख रु होगी।

रेकरिंग डिपॉजिट (आरडी)

आरडी भी अच्छा विकल्प है। यदि आप हर महीने इसमें 15000 रु का निवेश करें तो 20 साल में 7 फीसदी सालाना रिटर्न के हिसाब से आपके हाथ में आएंगे 73.8 लाख रु। इसमें 36 लाख रु का निवेश होगा, जबकि बाकी आपका प्रॉफिट होगा।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article