बिजनेस

Reliance Market Cap: 20 लाख करोड़ की मार्केट कैप वाली पहली भारतीय कंपनी बनी रिलायंस, 52 हफ्तों के टॉप पर पहुंचा शेयर

Reliance Market Cap: आज रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में अच्छी तेजी दिख रही है। इस तेजी से रिलायंस की मार्केट कैपिटल 20 लाख करोड़ रु को पार कर गई। 20 लाख करोड़ रु की मार्केट कैपिटल वाली रिलायंस भारत की पहली कंपनी बन गई है।

Image

रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 20 लाख करोड़ हुई

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • रिलायंस के शेयर में तेजी
  • मार्केट कैपिटल 20 लाख करोड़ हुई
  • शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

Reliance Market Cap: आज रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में अच्छी तेजी दिख रही है। इस तेजी से रिलायंस की मार्केट कैपिटल 20 लाख करोड़ रु को पार कर गई। 20 लाख करोड़ रु की मार्केट कैपिटल वाली रिलायंस भारत की पहली कंपनी बन गई है। इसके शेयर ने आज अपने 52 हफ्तों का टॉप लेवल भी छुआ है। करीब सवा 12 बजे रिलायंस इंडस्ट्रीज शेयर 1.5 फीसदी मजबूती दिखा रहा है। आगे जानिए रिलायंस के शेयर से जुड़ी जरूरी डिटेल।

ये भी पढ़ें -

कितने पर पहुंचा रिलायंस का शेयर

रिलायंस का शेयर बीएसई पर 2902.95 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह 2,910.40 रु पर खुला और अभी तक के कारोबार में 2,957.80 रु तक चढ़ा है, जो इसके पिछले 52 हफ्तों का टॉप लेवल है। करीब सवा 12 बजे इसका शेयर 45.50 रु या 1.57 फीसदी की मजबूती के साथ 2948.45 रु पर है। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 19.95 लाख करोड़ रु है।

52 हफ्तों के टॉप लेवल तक पहुंचने में कंपनी की मार्केट कैपिटल 20 लाख करोड़ रु के ऊपर तक पहुंच गई।

कैसा रहा है शेयर का परफॉर्मेंस

  • रिलायंस का शेयर बीते 5 दिन में 2.58 फीसदी ऊपर गया है
  • एक महीने में ये शेयर 5.77 फीसदी उछला है
  • 6 महीनों में कंपनी का शेयर 14.43 फीसदी चढ़ा है
  • 2024 में अब तक ये शेयर 13.85 फीसदी मजबूत हुआ है
  • इसके एक साल का रिटर्न 37.5 फीसदी रहा है

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article