बिजनेस

Vedanta Demerger: 5 नहीं, अब 4 कंपनियों में होगा बंटवारा; शेयरहोल्डर्स को मिलेगा बड़ा फायदा!

Vedanta split details: वेदांता लिमिटेड 5 नहीं, अब 4 नई कंपनियों में बंटेगी। जानें शेयर रेशियो, कंपनियों के नाम और डिमर्जर की समयसीमा। शेयरहोल्डर्स के लिए यह बड़ा मौका है।

Image

वेदांता शेयर।

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Vedanta Demerger, Business Split: माइनिंग सेक्टर की दिग्गज अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता अपने बिजनेस को 4 अलग-अलग कंपनियों में बांटने जा रही है। कंपनी का यह कदम बिजनेस स्ट्रक्चर को बेहतर बनाने और कर्ज प्रबंधन को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

फरवरी 2025 में होगा डिमर्जर पर अंतिम निर्णय

कंपनी ने घोषणा की है कि 18 फरवरी 2025 को इक्विटी शेयरधारकों और लेनदारों (सेक्योर्ड और अनसेक्योर्ड) की मीटिंग होगी। इस मीटिंग में प्रस्तावित पुनर्गठन योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।

कंपनियों के नाम

वेदांता ने 2023 में 5 बिजनेस को अलग-अलग लिस्टेड कंपनियों में स्प्लिट करने का प्लान बनाया था। हालांकि, नवंबर 2024 में नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) के आदेश के बाद कंपनी ने बेस मेटल्स बिजनेस को अलग करने का निर्णय वापस ले लिया। अब कंपनी 4 नई कंपनियों में स्प्लिट होगी।

कौन सी होंगी 4 नई कंपनियों जिसमें वेदांता होगी स्प्लिट

  1. वेदांता एल्युमिनियम मेटल लिमिटेड
  2. तलवंडी साबो पावर लिमिटेड
  3. माल्को एनर्जी लिमिटेड
  4. वेदांता आयरन एंड स्टील लिमिटेड
Vedanta demerger news, Vedanta split details, Vedanta business restructure, Vedanta share price, Vedanta 2025 updates

वेदांता डिमर्जर मीटिंग का समय

शेयरहोल्डर्स के लिए क्या है खास?

डिमर्जर के तहत वेदांता लिमिटेड के शेयरधारकों को हर 1 शेयर पर 4 नई कंपनियों के 1-1 शेयर मिलेंगे। इस प्लान को "सिंपल वर्टिकल स्प्लिट" का नाम दिया गया है।

डिमर्जर की समयसीमा

वेदांता का पूरा डिमर्जर 12 से 15 महीनों में पूरा होने की संभावना है। इसके अलावा, वेदांता 65% हिस्सेदारी हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड में रखेगी और स्टेनलेस स्टील और सेमीकंडक्टर/डिस्प्ले के नए व्यवसायों को जारी रखेगी।

वेदांता शेयर प्राइस

शुक्रवार, 17 जनवरी 2025 को वेदांता का शेयर 0.93% की बढ़त के साथ 454.04 रुपये पर बंद हुआ था। बीते एक साल में इस मेटल स्टॉक ने 71% का शानदार रिटर्न दिया है। वेदांता लिमिटेड, जो वेदांता रिसोर्सेज की सहायक कंपनी है, इसका मार्केट कैप करीब 1,77,727.14 करोड़ रुपये है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article