Vaibhav Jewellers IPO: वैभव ज्वेलर्स का इनिशियल पब्लिक ऑफर (Vaibhav Jewellers IPO) आज यानी 22 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। इस आईपीओ में 26 सितंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए अप्लाई किया जा सकता है। इस आईपीओ का कुल आकार (Vaibhav Jewellers IPO Size) 270.20 करोड़ रुपये का है। इसके तहत कंपनी 210 करोड़ रुपये मूल्य के नए शेयर जारी करेगी। वहीं, ऑफर फॉर सेल के जरिए 60.20 करोड़ शेयर उपलब्ध रहेंगे। दक्षिण भारत की इस ज्वेलरी कंपनी के कुल 13 शोरूम है जो आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में स्थित है। इसके दो फ्रेंचाइजी भी स्थित है।
वैभव ज्वेलर्स आईपीओ से जुड़ी खास बातें (Vaibhav Jewellers IPO Key Things)
Vaibhav Jewellers का आईपीओ 22 सितंबर-26 सितंबर के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए उपलब्ध रहेगा। इस आईपीओ के लिए कंपनी ने 204-215 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। निवेशक कम-से-कम 69 शेयरों के लॉट साइज के लिए बोली लगा पाएंगे।
एंकर निवेशकों से जुटाई गई इतनी रकम
वैभव जेम्स एन ज्वैलर्स कंपनी का आईपीओ 22 सितंबर को खुलने से पहले एंकर निवेशकों के लिए 21 सितंबर, 2023 को ही खुल गया था। इसके जरिए कंपनी ने कुल 81.06 करोड़ रुपये इकट्ठा कर लिए हैं। इस एंकर राउंड में कुल 8 निवेशकों ने हिस्सा लिया है। एंकर निवेशकों में कोयस ग्लोबल अपॉर्चुनिटीज फंड, नियोमाइल ग्रोथ फंड, एजी डायनेमिक फंड्स, छत्तीसगढ़ इन्वेस्टमेंट , एमिनेंस ग्लोबल फंस जैसी कुल 8 कंपनियों ने हिस्सा लिया है। इस राउंड के जरिए कंपनी ने कुल 37,70,160 शेयरों को आवंटित किए गए हैं।
