US Indonesia tarrif deal : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक और देश के साथ टैरिफ डील करने में सफल हुए हैं। इस बार उनकी यह डील दक्षिण एशियाई देश इंडोनेशिया के साथ हुई है। इस डील के बारे में ट्रंप और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो दोनों ने कहा कि उत्पादों पर टैक्स 32 प्रतिशत नहीं बल्कि 19% लगेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि इस डील के साथ ही इंडोनेशिया के बाजारों में उनके देश की पूरी पहुंच हो गई है।
ट्रंप से डील करना आसान नहीं-प्रबोवो
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रबोवो ने कहा कि 'इस डील से वाशिंगटन के साथ पारस्परिक लाभ के एक नए युग की शुरुआत हुई है।' जकार्ता में बुधवाीर को मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि 'अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ डील करना आसान नहीं है, वह डील में बहुत ही सख्त हैं।'
