बिजनेस

190 करोड़ रु के घर में रहेंगी उर्वशी रौतेला, 29 साल की उम्र में कर दिया कमाल

Urvashi Rautela New House : उर्वशी रौतेला का जुहू के पॉश इलाके में मौजूद घर स्वर्गीय फिल्म निर्माता यश चोपड़ा के बंगले से सटा हुआ है। अनुमान कि एक्ट्रेस ने करीब 7-8 महीने तक घर की तलाश की और उसके बाद इस बंगले को फाइनल किया।

Image

उर्वशी रौतेला का नया घर

KEY HIGHLIGHTS
  • उर्वशी रौतेला ने एक नये घर में पहुंच गई हैं
  • घर की कीमत है 190 करोड़ रु
  • मुंबई के जुहू में है मौजूद

Urvashi Rautela New House : बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) एक नए बंगले में पहुंच गई हैं, जो मुंबई के जुहू में मौजूद है। इस बंगले की कीमत 190 करोड़ रु है। इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) के 76वें एडिशन में अपना जलवा बिखेरने से पहले ही बॉलीवुड एक्स्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) इस खूबसूरत चार मंजिला बंगले में चुपचाप पहुंच गई थीं। सिंगर-प्रोड्यूसर-एक्ट्रेस पामेला चोपड़ा (Pamela Chopra), जिनका इस साल अप्रैल में निधन हो गया था, इसी जुहू वाले घर में रह रही थीं।

किसकी बनी पड़ोसी

ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार उर्वशी का जुहू के पॉश इलाके में मौजूद घर स्वर्गीय फिल्म निर्माता यश चोपड़ा के बंगले से सटा हुआ है। अनुमान कि एक्ट्रेस ने करीब 7-8 महीने तक घर की तलाश की और उसके बाद इस बंगले को फाइनल किया। ईटाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि मिस डीवा यूनिवर्स 2015 को लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में 'सेलेस्ट' नाम का एक बंगला पंसद आया था, लेकिन उन्होंने दूसरी जगह भी घरों की तलाश जारी रखी।

राज है उर्वशी का नया घर

माना जा रहा है कि उर्वशी ने नए घर की डिटेल गुप्त रखी और वे लगभग दो से तीन महीने पहले इस बंगले में पहुंच गई थीं। हालांकि, यह कंफर्म नहीं है कि उन्होंने इस प्रॉपर्टी को खरीदा है या किराए पर लिया है। उनके बंगले का नाम भी गुप्त है।

बंगले में हैं कई सुविधाएं

इंस्टेंट बॉलीवुड की एक रिपोर्ट के मुताबिक उर्वशी ने अपने नए घर को एक लग्जरी प्लेस में बदलने पर काफी ध्यान दिया है। 190 करोड़ रुपये की अनुमानित कीमत वाले बंगले में हरे-भरे बगीचे के साथ एक विशाल बैकयार्ड, एक प्राइवेट जिम और शानदार इंटीरियर है। इस बीच काम के मामले में उर्वशी अभिनेता रणदीप हुड्डा के साथ अपनी नई JioCinema वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' के प्रमोशन में बिजी हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article