बिजनेस

मुकेश अंबानी के घर आई नन्ही परी, आकाश अंबानी की वाइफ श्लोका मेहता दूसरी बार बनीं मां

Aakash Ambani and Shloka Mehta: एशिया के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी के घर नन्ही परी आईं हैं। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बड़ी बहू श्लोका बुधवार को दूसरी बार मां बनीं। श्लोका ने आकाश अंबानी की बेटी को जन्म दिया है। बताते चलें कि आकाश अंबानी और श्लोक मेहता की मार्च 2019 में शादी हुई थी।

Image

आकाश अंबानी और श्लोक मेहता की मार्च 2019 में शादी हुई थी

Photo : BCCL

Aakash Ambani and Shloka Mehta: एशिया के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी के घर नन्ही परी आईं हैं। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बड़ी बहू श्लोका बुधवार को दूसरी बार मां बनीं। श्लोका ने आकाश अंबानी की बेटी को जन्म दिया है। बताते चलें कि आकाश अंबानी और श्लोक मेहता की मार्च 2019 में शादी हुई थी। शादी के करीब डेढ़ साल बाद दिसंबर 2020 में श्लोका ने आकाश के बेटे को जन्म दिया था। आकाश और श्लोका के बेटे का नाम पृथ्वी अंबानी है।

श्कोला अंबानी ने अप्रैल में किया था दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान

बताते चलें कि श्लोका ने अप्रैल में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) के उद्घाटन समारोह में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। उस वक्त, श्लोका ने एक खूबसूरत ड्रेस में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया था।

पूरे परिवार के साथ सिद्धिविनायक मंदिर गईं थीं श्लोका

बेटी को जन्म देने से करीब एक हफ्ते पहले ही श्लोका अपने पति आकाश अंबानी, ससुर मुकेश अंबानी और बेटे पृथ्वी के साथ भगवान गणेश के दर्शन करने के लिए सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची थीं।

नीता अंबानी ने श्लोका को गिफ्ट किया था 455 करोड़ रुपये का नेकलेस

बताते चलें कि नीता अंबानी ने श्लोका को शादी के तोहफे के रूप में एक खास नेकलेस गिफ्ट किया था। ये कोई मामूली नेकलेस नहीं बल्कि इसे दुनिया का सबसे महंगा नेकनेस बताया जाता है, जिसकी कीमत 55 मिलियन डॉलर यानी करीब 455 करोड़ रुपये है।

रसेल मेहता और मोना मेहता की बेटी हैं श्लोका

इस बात में कोई दो राय नहीं है कि श्लोका मेहता को आकाश अंबानी के साथ शादी के बाद बड़ी पहचान मिली। हालांकि, वे एक दिग्गज हीरा कारोबारी रसेल मेहता और मोना मेहता की बेटी हैं। बताते चलें कि डायमंड कंपनी Rosy Blue के मालिक कोई और नहीं बल्कि रसेल मेहता ही हैं। Rosy Blue दुनिया की सबसे बड़ी आभूषण कंपनियों में से एक है।

Sunil Chaurasia
सुनील चौरसियाauthor

<p>मैं सुनील चौरसिया,. मऊ (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला हूं और अभी दिल्ली में रहता हूं। मैं टाइम्स नाउ नवभारत में बिजनेस, यूटिलिटी और पर्सनल फाइनेंस पर काम कर रहा हूं। टाइम्स नाउ से पहले मैं ज़ी बिजनेस, टीवी9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन, राजस्थान पत्रिका में काम कर चुका हूं। मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपने रीडर्स तक उनके काम से जुड़ी जरूरी जानकारियां पहुंचा सकूं।</p>

और पढ़ें
End of Article