बिजनेस

अगले हफ्ते खुलेंगे 4 आईपीओ, चेक करें GMP-प्राइस बैंड समेत बाकी अहम डिटेल

Upcoming IPO: रत्नवीर प्रिसिजन इंजीनियरिंग का आईपीओ 4 सितंबर को खुलकर 6 सितंबर को बंद होगा। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 93 रु से 98 रु है। वहीं इसका आईपीओ साइज 165.03 करोड़ रु का है। शेयरों का लॉट साइज 150 का होगा।

Image

अगले सप्ताह में आने वाले आईपीओ

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • अगले हफ्ते खुलेंगे 4 आईपीओ
  • एक 4 सितंबर और दो 6 सितंबर को खुलेंगे
  • चौथा आईपीओ 8 सितंबर को खुलेगा

Upcoming IPO: अगले कारोबारी हफ्ते में 4 आईपीओ (Upcoming IPO) खुलने जा रहे हैं। इनमें रत्नवीर प्रिसिजन इंजीनियरिंग (Ratnaveer Precision Engineering), कहन पैकेजिंग (Kahan Packaging), जुपिटर लाइफ लाइन हॉस्पिटल्स (Jupiter Life Line Hospitals) और ईएमएस लिमिटेड (EMS Ltd) शामिल हैं। आगे जानिए इन चारों के ग्रे-मार्केट प्रीमियम (Grey Market Premium) समेत बाकी सभी डिटेल।

रत्नवीर प्रिसिजन इंजीनियरिंग

इसका आईपीओ 4 सितंबर को खुलकर 6 सितंबर को बंद होगा। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 93 रु से 98 रु है। वहीं इसका आईपीओ साइज 165.03 करोड़ रु का है। शेयरों का लॉट साइज 150 का होगा। यानी आप कम से कम 150 शेयर और फिर इसी की गुणा में आवेदन कर सकेंगे।

आईपीओ वॉच के अनुसार इस समय रत्नवीर प्रिसिजन इंजीनियरिंग का जीएमपी 40 रु पर है। जीएमपी ग्रे मार्केट में शेयर कितने प्रीमियम पर चल रहा है, इसका संकेत देता है। इससे यह अनुमान लगता है कि लिस्टिंग के समय शेयर कितने रेट पर (जीएमपी + इश्यू प्राइस) लिस्ट हो सकता है। मगर ध्यान रहे कि लिस्टिंग तक यह घट भी सकता है।

कहन पैकेजिंग

इसका आईपीओ 6 सितंबर को खुलकर 8 सितंबर को बंद होगा। आईपीओ में शेयरों का प्राइस 80 रु फिक्स है। वहीं इसका आईपीओ साइज 5.76 करोड़ रु का है। शेयरों का लॉट साइज 1600 का होगा। यानी आप कम से कम 1600 शेयर और फिर इसी के गुणज में आवेदन कर सकेंगे। टॉपशेयरब्रोकर्स के अनुसार इसका जीएमपी इस समय 75 रु पर है।

जुपिटर लाइफ लाइन हॉस्पिटल्स

जुपिटर लाइफ लाइन हॉस्पिटल्स का आईपीओ 6 सितंबर को खुलकर 8 सितंबर को बंद होगा। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 695 रु से 735 रु है। वहीं इसका आईपीओ साइज 869.08 करोड़ रु का है। शेयरों का लॉट साइज 20 का होगा। अभी इसका जीएमपी सामने नहीं आया है।

ईएमएस लिमिटेड

ईएमएस लिमिटेड का आईपीओ 8 सितंबर को खुलकर 12 सितंबर को बंद होगा। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 200 रु से 211 रु है। वहीं इसका आईपीओ साइज 321.24 करोड़ रु का है। शेयरों का लॉट साइज अभी सामने नहीं आया है। इसका जीएमपी 85 रु पर चल रहा है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आने वाले IPO की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article