बिजनेस

आज सोने का भाव 27 नवंबर 2026: उछाल के बाद अभी क्या है रेट, अपने शहर में जानें 24, 22, 18 कैरेट की ताजा कीमत

Gold Price Today in India (आज सोने का भाव, Aaj Sone Ka Bhav) 27 November 2026: पटना, लखनऊ, दिल्ली-NCR समेत आपके शहरों में 24K, 22K और 18 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या है।

Image

सोने का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-AI)

Gold Price Today in India (आज सोना का भाव) 27 November 2026 : सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार बदलाव हो रहा है। गुरुवार को कीमतों बढ़ोतरी हुई थी, आज (शुक्रवार) बाजार ओपन होने से पहले तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 0.09% घटकर यानी 111 रुपये गिरावट के साथ 1,22,161 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। यह पिछले कारोबारी दिन 1,22,272 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बुलियंस डॉट को डॉट इन के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम 1,22,790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में सोने की कीमत 3,567.30 डॉलर प्रति औंस हो गई। इंडिया बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 24 कैरेट का सोना 1,22,641 रुपये प्रति 10 ग्राम है, 22 कैरेट का सोना 1,12,339 रुपये प्रति 10 ग्राम है, 18 कैरेट का सोना 91,981 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट का सोना 71,745 रुपये प्रति 10 ग्राम है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत बढ़कर 1,27,500 रुपये (सभी टैक्स समेत) प्रति 10 ग्राम हो गई। उधर गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,24,950 रुपये, 22 कैरेट की कीमत 1,14,550 रुपये, 18 कैरेट की कीमत 93,750 रुपये प्रति 10 ग्राम है। साथ ही जानिए आपके शहर में कैरेट के हिसाब से ताजा रेट क्या है।

देश के शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹124950₹114550₹93750
मुंबई₹124800₹114400₹93600
कोलकाता₹124800₹114400₹93600
चेन्नई₹125890₹115400₹94450
पटना₹124850₹114450₹93650
लखनऊ₹124950₹114550₹93750
मेरठ₹124950₹114550₹93750
कानपुर₹124950₹114550₹93750
अयोध्या₹124950₹114550₹93750
अलीगढ़₹124950₹114550₹93750
मुरादाबाद₹124950₹114550₹93750
मिर्जापुर₹124950₹114550₹93750
झांसी₹124950₹114550₹93750
मथुरा₹124950₹114550₹93750
आगरा₹124950₹114550₹93750
गोरखपुर₹124950₹114550₹93750
बरेली₹124950₹114550₹93750
प्रयागराज₹124950₹114550₹93750
वाराणसी₹124950₹114550₹93750
गाजियाबाद₹124950₹114550₹93750
नोएडा₹124950₹114550₹93750
गुरुग्राम₹124950₹114550₹93750
चंडीगढ़₹124950₹114550₹93750
जयपुर₹124950₹114550₹93750
लुधियाना₹124950₹114550₹93750
गुवाहाटी₹124800₹114400₹93600
जलगांव₹124800₹114400₹93600
इंदौर₹124850₹114450₹93650
भोपाल₹124850₹114450₹93650
अहमदाबाद₹124850₹114450₹93650
वडोदरा₹124850₹114450₹93650
सूरत₹124850₹114450₹93650
पुणे₹124800₹114400₹93600
नागपुर₹124800₹114400₹93600
नासिक₹124830₹114430₹93630
बैंगलोर₹124800₹114400₹93600
कटक₹124800₹114400₹93600
भुवनेश्वर₹124800₹114400₹93600
अमरावती₹124800₹114400₹93600
विशाखापत्तनम₹124800₹114400₹93600
मैसूर₹124800₹114400₹93600
विजयवाड़ा₹124800₹114400₹93600
कोयंबटूर₹125890₹115400₹94450
मंगलौर₹124800₹114400₹93600
मदुरै₹125890₹115400₹94450
रायपुर₹124800₹114400₹93600
बेलगाम₹124800₹114400₹93600
राजमुंदरी₹124800₹114400₹93600
हैदराबाद₹124800₹114400₹93600
दावनगेरे₹124800₹114400₹93600
बेल्लारी₹124800₹114400₹93600
सलेम₹125890₹115400₹94450
वेल्लोर₹125890₹115400₹94450
अमरावती₹124800₹114400₹93600
गुंटूर₹124800₹114400₹93600
नेल्लोर₹124800₹114400₹93600
काकीनाडा₹124800₹114400₹93600
तिरुपति₹124800₹114400₹93600
कडपा₹124800₹114400₹93600
अनंतपुर₹124800₹114400₹93600
वारंगल₹124800₹114400₹93600
निजामाबाद₹124800₹114400₹93600
खम्मम₹124800₹114400₹93600
बेरहामपुर₹124800₹114400₹93600
राउरकेला₹124800₹114400₹93600
राजकोट₹124850₹114450₹93650
वसई-विरार₹124830₹114430₹93630
औरंगाबाद₹124800₹114400₹93600
सोलापुर₹124800₹114400₹93600
भिवंडी₹124830₹114430₹93630
कोल्हापुर₹124800₹114400₹93600
लातूर₹124830₹114430₹93630
तिरुपुर₹125890₹115400₹94450
तिरुनेलवेली₹125890₹115400₹94450
त्रिची₹125890₹115400₹94450
संबलपुर₹124800₹114400₹93600
इरोड₹125890₹115400₹94450
कोच्चि₹124800₹114400₹93600
थाइन₹124800₹114400₹93600
अमृतसर₹124950₹114550₹93750
नागरकोइल₹125890₹115400₹94450
तिरुवनंतपुरम₹124800₹114400₹93600
तंजावुर₹125890₹115400₹94450
गोवा₹124800₹114400₹93600
करूर₹125890₹115400₹94450
कुंभकोणम₹125890₹115400₹94450
नमक्कल₹125890₹115400₹94450
धर्मपुरी₹125890₹115400₹94450
डिंडीगुल₹125890₹115400₹94450
तूतीकोरिन₹125890₹115400₹94450
कुड्डालोर₹125890₹115400₹94450
कांचीपुरम₹125890₹115400₹94450
कृष्णागिरी₹125890₹115400₹94450
विल्लुपुरम₹125890₹115400₹94450
कोविलपट्टी₹125890₹115400₹94450
तिरुवन्नामलाई₹125890₹115400₹94450
होसुर₹125890₹115400₹94450
कराइकुडी₹125890₹115400₹94450
पुदुक्कोट्टई₹125890₹115400₹94450
रामनाथपुरम₹125890₹115400₹94450
अम्बुर₹125890₹115400₹94450
कन्याकुमारी₹125890₹115400₹94450
नागपट्टिनम₹125890₹115400₹94450
विरुधुनगर₹125890₹115400₹94450
कल्लाकुरिची₹125890₹115400₹94450
पोलाची₹125890₹115400₹94450
अर्काट₹125890₹115400₹94450
पलानी₹125890₹115400₹94450
अरियालूर₹125890₹115400₹94450
मोहाली₹124950₹114550₹93750
परमाकुदी₹125890₹115400₹94450
पेरम्बलूर₹125890₹115400₹94450
जयनकोंडम₹125890₹115400₹94450
कोडईकनाल₹125890₹115400₹94450
ऊटी₹125890₹115400₹94450
रामेश्वरम₹125890₹115400₹94450
शिवगंगा₹125890₹115400₹94450
तिरुवरुर₹125890₹115400₹94450
त्रिशूर₹124800₹114400₹93600
पांडिचेरी₹125890₹115400₹94450
चित्रदुर्ग₹124800₹114400₹93600
गडग₹124800₹114400₹93600
बागलकोट₹124800₹114400₹93600
मंड्या₹124800₹114400₹93600
भद्रावती₹124800₹114400₹93600
कोलार₹124800₹114400₹93600
तुमकुर₹124800₹114400₹93600
कोल्लम₹124800₹114400₹93600
अलाप्पुझा₹124800₹114400₹93600
कोट्टायम₹124800₹114400₹93600
पलक्कड़₹124800₹114400₹93600
मलप्पुरम₹124800₹114400₹93600
कोझिकोड₹124800₹114400₹93600
कन्नूर₹124800₹114400₹93600

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-चांदी का ताजा भाव (27 नवंबर 2026)

पिछले कारोबारी दिन क्या रहा सोना का भाव

रुपये में गिरावट और निचले स्तर पर लिवाली बढ़ने से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमत 1,500 रुपये बढ़कर 1,27,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। स्थानीय कारोबारियों के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाले सोने का भाव बुधवार के बंद स्तर 1,26,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से 1,500 रुपये बढ़कर 1,27,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स समेत) हो गया। वैश्विक बाजार में हाजिर सोना 21.57 डॉलर यानी करीब एक प्रतिशत गिरकर 3,567.21 डॉलर प्रति औंस रहा।

पिछले कारोबारी दिन क्या है सोना का वायदा भाव

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली किये जाने से वायदा कारोबार में गुरुवार को सोने की कीमत 2,589 रुपये की तेजी के साथ 1,23,726 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 2,589 रुपये यानी 2.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,23,726 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,592.91 डॉलर प्रति औंस हो गया। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के बीच कारोबारियों की ताजा लिवाली के कारण सोना वायदा कीमतों में तेजी आई।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक ब्रोकरेज मंच लेमन के शोध प्रमुख गौरव गर्ग ने कहा कि पिछले कारोबारी सत्र में कुछ समय के लिए गिरावट के बाद गुरुवार को घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में कुछ सुधार हुआ। तेज गिरावट के बाद निचले स्तर पर खरीदारी बढ़ने से कीमतों को समर्थन मिला। हालांकि उन्होंने कहा कि अमेरिका में उम्मीद से अधिक महंगाई के आंकड़ों ने फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में एक और बढ़ोतरी की आशंका को मजबूत किया है। इससे कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है और सोने की कीमतों में सुधार सीमित रहा।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष एवं शोध विश्लेषक जतिन त्रिवेदी ने कहा कि सोने की कीमतों में तेजी के साथ कारोबार शुरू हुआ, लेकिन निवेशकों की मुनाफावसूली के कारण शुरुआती बढ़त घट गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी के अनुसार, अमेरिका में थैंक्सगिविंग की छुट्टी के कारण ’शॉर्ट-कवरिंग’ से कीमतों को स्थिर होने में मदद मिली। गांधी ने कहा कि भारत से मजबूत मांग की उम्मीद भी कीमतों को सहारा दे सकती है और बाजार की धारणा में सुधार ला सकती है। हालांकि, उन्होंने आगाह किया कि व्यापक रुझान अब भी अस्थिर बना हुआ है। सोने की कीमत में आई तेजी कितनी टिकाऊ होगी, यह अमेरिकी डॉलर, ट्रेजरी बॉन्ड प्रतिफल और अन्य व्यापक आर्थिक कारकों की चाल पर निर्भर करेगा।

विश्व स्वर्ण परिषद की ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि हाल की मूल्य गिरावट के बावजूद भारत में सोने की मांग मजबूत बनी हुई है। निचले स्तर पर खरीदारी, आभूषणों की मांग और गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) में निवेश बढ़ने से मांग को समर्थन मिला है। उपभोक्ता कम कीमतों का लाभ उठाकर खरीदारी कर रहे हैं, जिससे हाजिर सोने की मांग मजबूत बने रहने की उम्मीद है।

कारोबारियों ने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपये के कमजोर होकर 92.44 पर आने से घरेलू बाजार में सोने की कीमतों को समर्थन मिला। रुपये में गिरावट से डॉलर में कीमत तय होने वाला सोना, घरेलू बाजार में महंगा हो गया।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article