बिजनेस

Upcoming IPO Next Week: अगले हफ्ते खुलेंगे 5 IPO, सबसे सस्ता शेयर मिलेगा 47 रु का, जानें कब से मिलेगा निवेश का मौका

Upcoming IPO Next Week: अगले हफ्ते 5 आईपीओ इश्यू खुलने जा रहे हैं। इनमें चामुंडा इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड, केन एंटरप्राइजेज लिमिटेड, एमविल हेल्थकेयर लिमिटेड, रेडीमिक्स कंस्ट्रक्शन मशीनरी लिमिटेड और एलिगेंज़ इंटीरियर्स लिमिटेड के आईपीओ शामिल हैं।

Image

अगले हफ्ते आएंगे 5 IPO

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • अगले हफ्ते आएंगे पांच IPO
  • पांचों IPO होंगे SME कैटेगरी के
  • 4 फरवरी को खुलेगा पहला

Upcoming IPO Next Week: अगले हफ्ते 5 आईपीओ इश्यू खुलने जा रहे हैं। इनमें चामुंडा इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड, केन एंटरप्राइजेज लिमिटेड, एमविल हेल्थकेयर लिमिटेड, रेडीमिक्स कंस्ट्रक्शन मशीनरी लिमिटेड और एलिगेंज़ इंटीरियर्स लिमिटेड के आईपीओ शामिल हैं। खास बात ये है कि इन पांचों कंपनियों के आईपीओ एसएमई कैटेगरी के होंगे। इनमें कोई भी मेनबोर्ड का आईपीओ नहीं होगा। आगे जानिए इन आईपीओ की डिटेल

ये भी पढ़ें -

चेक करें पांचों IPO की डिटेल

IPO का नामकब खुलेगा IPOकब होगा बंदप्राइस बैंड (रु में)लॉट साइज
चामुंडा इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड4 फरवरी6 फरवरी47-503000 शेयर
केन एंटरप्राइजेज लिमिटेड5 फरवरी7 फरवरी941200 शेयर
एमविल हेल्थकेयर लिमिटेड5 फरवरी7 फरवरी105-1111200 शेयर
रेडीमिक्स कंस्ट्रक्शन मशीनरी लिमिटेड6 फरवरी10 फरवरी121-1231000 शेयर
एलिगेंज इंटीरियर्स लिमिटेड7 फरवरी11 फरवरी123-1301000 शेयर

क्या है आईपीओ की प्रोसेस

  • कोई कंपनी ये तय करती है वो आईपीओ लाएगी और स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट होगी
  • वे आईपीओ लाने के लिए मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास आवेदन करती है
  • सेबी से मंजूरी मिलने के बाद कंपनियाँ आईपीओ लाती हैं। आईपीओ के दो हिस्से होते हैं
  • पहले हिस्से में इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स (एंकर निवेशकों यानी बड़ी कंपनियों आदि को) शेयर बेचती है
  • फिर पब्लिक के आईपीओ खुलता है, जिसमें रिटेल, HNI आदि निवेशक आवेदन करते हैं
  • सब्सक्रिप्शन के बाद कंपनी निवेशकों को शेयर आवंटित करती है और एक तय डेट पर कंपनी की लिस्टिंग हो जाती है
  • हर कोई हर आईपीओ में निवेश कर सकता है। एक आईपीओ में अलग-अलग कैटेगरी के निवेशकों के लिए कुछ शेयर रिजर्व होते हैं। जैसे कि रिटेल निवेशक, एंकर निवेशक, हाई नेटवर्थ वाले निवेशक, और बैंक या म्यूचुअल फंड जैसे क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स शामिल हैं।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article