Upcoming IPO: अगले कारोबारी हफ्ते में कुल 4 IPO खुलेंगे। इनमें एक मेनबोर्ड का आईपीओ होगा, जबकि बाकी 3 आईपीओ एसएमई होंगे। जो आईपीओ अगले हफ्ते खुलेंगे, उनमें वर्या क्रिएशंस लिमिटेड, शिवम केमिकल्स लिमिटेड, जेएनके इंडिया लिमिटेड और एम्मफोर्स ऑटोटेक लिमिटेड शामिल हैं। जेएनके इंडिया लिमिटेड का आईपीओ मेनबोर्ड का होगा, जबकि बाकी तीनों एसएमई आईपीओ हैं। आगे जानिए सभी आईपीओ की डिटेल।
ये भी पढ़ें -
वर्या क्रिएशंस लिमिटेड
इसका आईपीओ 22 अप्रैल को खुलकर 25 अप्रैल को बंद होगा। कंपनी की लिस्टिंग 30 अप्रैल को होगी। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस 150 रु है। कंपनी आईपीओ के जरिए 20.10 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में लॉट साइज 1000 शेयरों की है। यानी आपको कम से कम 1000 शेयरों और फिर इसी की गुणा में आवेदन करना होगा।
शिवम केमिकल्स लिमिटेड
इसका आईपीओ 23 अप्रैल को खुलकर 25 अप्रैल को ही बंद होगा। कंपनी की लिस्टिंग 30 अप्रैल को होगी। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस 44 रु है। कंपनी आईपीओ के जरिए 20.18 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में लॉट साइज 3000 शेयरों की है।
जेएनके इंडिया लिमिटेड
इसका आईपीओ 23 अप्रैल को खुलकर 25 अप्रैल को बंद होगा। कंपनी की लिस्टिंग 30 अप्रैल को होगी। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 395-415 रु है। कंपनी आईपीओ के जरिए 649.47 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में लॉट साइज 36 शेयरों की है।
एम्मफोर्स ऑटोटेक लिमिटेड
इसका आईपीओ 23 अप्रैल को खुलकर 25 अप्रैल को बंद होगा। कंपनी की लिस्टिंग 30 अप्रैल को होगी। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 93-98 रु है। कंपनी आईपीओ के जरिए 53.90 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में लॉट साइज 1200 शेयरों की है।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर केवल आगामी आईपीओ की जानकारी दी गई है, निवेश की सलाह नहीं। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
