बिजनेस

25 हजार सैलरी और 54 करोड़ का इनकम टैक्स नोटिस, यूपी का ये होम गार्ड अब क्या करेगा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 13, 2023, 10:20 AM IST

Home guard get 54 crore income tax notice: होम गार्ड सोमपाल सिंह के पैन कार्ड के नाम पर साल 2018 से 54 करोड़ के लेन-देन किए गए हैं। अब उन्हें यह सूझ नहीं रहा है कि आगे क्या करें और वह कैसे इस संकट से बाहर निकलेंगे।

Image

होम गार्ड को करोड़ों का नोटिस

Home guard received 54 crore income tax notice: उत्तर प्रदेश के शामली में जिलाधिकारी ऑफिस में काम करने वाले होम गार्ड सोम पाल सिंह के उस वक्त होश उड़ गए,जब उन्हें इनकम टैक्स विभाग से एक नोटिस मिला। उन्हें विभाग की तरफ से 54 करोड़ का टैक्स नोटिस मिला है। नोटिक के अनुसार सोम पाल सिंह के पैन कार्ड के नाम पर साल 2018 से यह लेन-देन किए गए है। अब हर महीने 25-30 हजार कमाने वाले सोम पाल सिंह को समझ नहीं आ रहा है कि इस नोटिस का वह क्या जवाब दें।

भागे-भागे दिल्ली पहुंचे सोम पाल

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार सोम पाल को जब 9 अप्रैल को इनकम टैक्स विभाग का नोटिस मिला, तो वह भाग-भागे जिलाधिकारी के पास पहुंचे। उनकी शिकायत पर जिलाधिकारी ने जिले के एसपी से बात तक साइबर सेल में फ्रॉड का मुकदमा दर्ज करा दिया है। इस बीच सोम पाल इनकम टैक्स विभाग के दिल्ली ऑफिस भी पहुंचे। जहां उन्होंने इनकम विभाग के अधिकारियों को अपनी बैंक पास बुक दिखाई और बताया कि मेरे अकाउंट में सैलरी के अलावा कुछ नहीं आता । इस पर इनकम विभाग से उन्हें जवाब यह मिला है कि उनके पैन कार्ड के नाम पर यह सारे लेन-देन किए गए हैं। उनका पैन नंबर एक ऐसे बैंक अकाउंट से लिंक है, जिसमें 54 करोड़ के लेन-देन किए गए हैं।

पैन कार्ड फ्रॉड के बढ़े मामले

जिस तरह सोम पाल सिंह के पैन कार्ड के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी हुई है। ऐसे मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हाल ही में राजस्‍थान के भीलवाड़ा शहर का एक स्‍टेशनरी विक्रेता को आयकर विभाग से 12 करोड़ रुपए से अधिक के लेनदेन को लेकर जवाब मांगा है। जिसके बारे में उसका कहना है कि किसी ने उसके पैन कार्ड (Pan Card) का दुरुपयोग किया है। ऐसे में सीबीडीटी वेबसाइट पर आधार पैन स्टेटस का पता लगाने के साथ- साथ सिबिल स्कोर भी चेक करें। जिससे कि पैन फ्रॉड से बचा जा सके।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article