बिजनेस

फार्मा, चिकित्सा उपकरण क्षेत्र में पीएलआई योजना के तहत 6,000 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी: शाह

Union Health and Family Welfare: केंद्र सरकार ने उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत फार्मास्युटिकल और चिकित्सा उपकरण विनिर्माण क्षेत्र की 74 कंपनियों में 6,000 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी है।

Image

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को यह जानकारी दी।

Photo : PTI

Union Health and Family Welfare: केंद्र सरकार ने उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत फार्मास्युटिकल और चिकित्सा उपकरण विनिर्माण क्षेत्र की 74 कंपनियों में 6,000 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को यह जानकारी दी। शाह गांधीनगर में राष्ट्रीय औषधीय शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (एनआईपीईआर) के नवनिर्मित परिसर के उद्घाटन के बाद एक सभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा, “केंद्र सरकार ने एक समग्र दृष्टिकोण अपनाया है और 16 एपीआई (सक्रिय फार्मास्युटिकल घटक) और दो केएसएम (प्रमुख प्रारंभिक सामग्री) के लिए किफायती, टिकाऊ और लागत प्रभावी प्रक्रिया विकसित करने की प्रक्रिया शुरू की है।” केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगले एक दशक में भारत न केवल आत्मनिर्भर बनेगा बल्कि उन्हें (एपीआई और केएसएम) निर्यात करने की स्थिति में भी होगा।

उन्होंने कहा, “नरेन्द्र मोदी सरकार ने पीएलआई योजना के तहत फार्मास्युटिकल विनिर्माण क्षेत्र में करीब 48 छोटे-बड़े उद्योगों को 4,000 करोड़ रुपये के निवेश की इजाजत दे दी है।” शाह ने कहा, “चिकित्सकीय उपकरण विनिर्माण के लिए भी पीएलआई योजना शुरू की गई, जिसके तहत केंद्र ने 26 निवेशकों को 2,000 करोड़ रुपये के निवेश की अनुमति दी है।” उन्होंने कहा कि सरकार ने 3,000 करोड़ रुपये की कुल लागत से तीन थोक दवा पार्क बनाए हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता ने कहा कि भारत को चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार राष्ट्रीय चिकित्सा उपकरण नीति 2023 लेकर आई है और अब इसके निर्यात के लिए भी एक अलग नीति बनाई जा रही है।

इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया भी उपस्थित थे।

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article