बिजनेस

Stock Market Holidays: 10 अप्रैल को महावीर जयंती के मौके पर शेयर बाजार खुलेगा या नहीं? चेक करके बनाएं स्ट्रेटेजी

Mahavir Jayanti Stock Market Holidays: गुरुवार 10 अप्रैल को महावीर जयंती है। इस मौके पर भारतीय शेयर बाजार बंद रहेंगे। महावीर जयंती जैन धर्म का एक प्रमुख त्योहार है, जो 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्म की याद में मनाया जाता है।

Image

10 अप्रैल को बंद रहेगा शेयर बाजार

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 10 अप्रैल को बंद रहेगा शेयर बाजार
  • महावीर जयंती के मौके पर रहेगा बंद
  • शुक्रवार को खुलेगा शेयर बाजार

Mahavir Jayanti Stock Market Holidays: गुरुवार 10 अप्रैल को महावीर जयंती है। इस मौके पर भारतीय शेयर बाजार बंद रहेंगे। महावीर जयंती जैन धर्म का एक प्रमुख त्योहार है, जो 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्म की याद में मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार गुरुवार को पड़ रहा है और इससे जुड़ी छुट्टी के चलते ये सवाल उठ रहा है कि शेयर बाजार खुलेगा या नहीं। महावीर जयंती को देशभर में धार्मिक आयोजनों और प्रार्थनाओं के साथ मनाया जाता है, जिसके कारण कई सरकारी और कमर्शियल इंस्टीट्यूशंस में छुट्टी घोषित होती है।

ये भी पढ़ें -

शेयर बाजार रहेगा बंद

स्टॉक एक्सचेंजों बीएसई (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार, 10 अप्रैल 2025 को भारतीय शेयर बाजार बंद रहेंगे। यह फैसला महावीर जयंती को राष्ट्रीय अवकाश के रूप में मान्यता देने के मद्देनजर लिया गया है।

सभी ट्रेडिंग सेगमेंट्स यानी इक्विटी, डेरिवेटिव्स, करेंसी, सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बोरेटिंग (SLB), और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीप्ट्स (EGR) पर इस दिन कारोबार स्थगित रहेगा। बाजार सामान्य रूप से 11 अप्रैल, शुक्रवार से फिर शुरू होगा।

अप्रैल में अन्य छुट्टियां

अप्रैल 2025 में शेयर बाजार के लिए यह पहली छुट्टी नहीं होगी। इस महीने कुल तीन ट्रेडिंग छुट्टियां हैं :

  • 10 अप्रैल (महावीर जयंती)
  • 14 अप्रैल (डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती)
  • 18 अप्रैल (गुड फ्राइडे)

इन दिनों निवेशकों को अपने ट्रेडिंग प्लान को एडजस्ट करना होगा। साथ ही, कमोडिटी मार्केट (MCX) भी सुबह के सत्र में बंद रहेगा, हालांकि शाम 5 बजे से रात 11:55 बजे तक कारोबार संभव हो सकता है। यह व्यवस्था बाजार की अस्थिरता और वैश्विक व्यापार युद्ध की चिंताओं के बीच महत्वपूर्ण है।

निवेशकों के लिए सलाह

इस क्लोजिंग के दौरान जानकार निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं, खासकर तब जब डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियों से वैश्विक बाजारों में उथल-पुथल मची हुई है। जानकरों का मानना है कि एकदिनी बंदी से तत्काल प्रभाव सीमित रहेगा, लेकिन लंबी अवधि के लिए रणनीति बनानी जरूरी है।

वर्ष 2025 में कुल 14 स्टॉक मार्केट छुट्टियां हैं। हाल के दिनों में सेंसेक्स और निफ्टी में मची उथल-पुथल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल् ट्रंप की नीतियों से पैदा हुई है। इससे अनिश्चितता बढ़ी है, जिसके बीच सावधानी बरतने की जरूरत है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article