बिजनेस

Unimech Aerospace IPO Listing: साल की आखिरी IPO लिस्टिंग से निवेशक मालामाल, Unimech Aerospace ने दिया 90% रिटर्न का न्यू ईयर गिफ्ट

Unimech Aerospace and Manufacturing IPO Listing: 31 दिसंबर को यूनीमेक एयरोस्पेस एंड मैन्युफैक्चरिंग की लिस्टिंग हो गयी है। ये साल 2024 की आखिरी आईपीओ लिस्टिंग रही। यूनीमेक एयरोस्पेस एंड मैन्युफैक्चरिंग की लिस्टिंग काफी शानदार रही।

Image

यूनीमेक एयरोस्पेस की हुई लिस्टिंग

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • यूनीमेक एयरोस्पेस की हुई लिस्टिंग
  • 90 फीसदी पर की शुरुआत
  • बीएसई-एनएसई पर की शुरुआत

Unimech Aerospace and Manufacturing IPO Listing: शानदार आईपीओ के बाद मंगलवार 31 दिसंबर को यूनीमेक एयरोस्पेस एंड मैन्युफैक्चरिंग की लिस्टिंग हो गयी है। ये साल 2024 की आखिरी आईपीओ लिस्टिंग रही। यूनीमेक एयरोस्पेस एंड मैन्युफैक्चरिंग की लिस्टिंग काफी शानदार रही। इसके शेयर ने 90 फीसदी प्रीमियम पर शुरुआत की है। BSE पर कंपनी का शेयर 785 रु के आईपीओ प्राइस के मुकाबले 706 रु या 89.94 फीसदी प्रीमियम के साथ 1491 रु लिस्ट हुआ है। वहीं NSE पर कंपनी का शेयर आईपीओ प्राइस के मुकाबले 675 रु या 85.99 फीसदी बढ़ोतरी के साथ 1460 रु लिस्ट हुआ।

ये भी पढ़ें -

लिस्टिंग के बाद लुढ़का शेयर (Unimech Aerospace IPO Listing)

धमाकेदार लिस्टिंग के बाद यूनीमेक एयरोस्पेस के शेयर में कमजोरी आई है। निवेशकों ने प्रॉफिट बुकिंग शुरू कर दी, जिससे इसका शेयर गिर गया। लिस्टिंग के 5 मिनट बाद ही 10.05 बजे कंपनी का शेयर लिस्टिंग प्राइस (1491 रु) से 101.55 रु या 6.81 फीसदी की कमजोरी के साथ 1389.45 रु पर आ गया है।

Unimech Aerospace IPO Subscription Status

तीन दिनों के लिए खुले यूनीमेक एयरोस्पेस के आईपीओ को निवेशकों से जोरदार रेस्पॉन्स मिला। इसके आईपीओ को 184.34 गुना सब्सक्राइब किया गया। कंपनी ने इस इश्यू के लिए 745 से 785 रुपये का प्राइस बैंड तय किया था। जबकि आईपीओ में फाइनल प्राइस 785 रु फिक्स हुआ।

Unimech Aerospace IPO Lot Size

आईपीओ में निवेशकों के लिए न्यूनतम लॉट साइज 19 शेयरों की थी। आनंद राठी सिक्योरिटीज और इक्विरस कैपिटल प्राइवेट ने यूनिमेक एयरोस्पेस आईपीओ के लिए बुक-रनिंग लीड मैनेजर के रूप में काम किया, जबकि केफिन टेक्नोलॉजीज ने इस इश्यू के लिए रजिस्ट्रार के रूप में काम किया।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ लिस्टिंग की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article