बिजनेस

Stocks To Buy: 400 रु से सस्ते दो शेयर कराएंगे कमाई, जान लीजिए बैंक ऑफ बड़ौदा और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स का कितना है टार्गेट प्राइस

Stocks To Buy: एक्सिस सिक्योरिटीज ने बैंक ऑफ बड़ौदा को 310 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। बैंक ऑफ बड़ौदा का मौजूदा मार्केट प्राइस 253.70 रुपये है। यानी ये 22 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

Image

400 रु से सस्ते शेयर खरीदें

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयर खरीदने की सलाह
  • भारत इलेक्ट्रॉनिक्स पर भी लगाएं दांव
  • मिल सकता है अच्छा रिटर्न

Stocks To Buy: शेयर बाजार में सही स्टॉक चुनकर पैसा लगाया जाए तो अच्छी कमाई की जा सकती है। अकसर निवेशक सस्ते शेयर की तलाश में रहते हैं। यहां हम आपको ऐसे ही दो शेयरों की जानकारी देंगे, जिनका रेट 400 रु से कम है। इनमें बैंक ऑफ बड़ौदा और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स शामिल हैं। दो अलग-अलग ब्रोकरेज फर्मों ने इन दोनों शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दी है। आगे जानिए कितना है इनका टार्गेट प्राइस।

ये भी पढ़ें -

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda Share Price Target)

एक्सिस सिक्योरिटीज ने बैंक ऑफ बड़ौदा को 310 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। बैंक ऑफ बड़ौदा का मौजूदा मार्केट प्राइस 253.70 रुपये है। यानी ये 22 फीसदी रिटर्न दे सकता है। बैंक ऑफ बड़ौदा, 1911 में शुरू हुआ एक सरकारी बैंक है।

30-09-2024 को समाप्त तिमाही के लिए, बैंक ने 39,454.98 करोड़ रुपये की कुल इनकम की जानकारी दी, जो पिछली तिमाही की कुल आय 35,800.94 करोड़ रुपये से 10.21% अधिक है और पिछले वर्ष की इसी तिमाही की कुल आय 35,766 करोड़ रुपये से 10.31% अधिक है। बैंक का प्रॉफिट 5355.10 करोड़ रुपये रहा।

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (Bharat Electronics Share Price Target)

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स को 360 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स का मौजूदा मार्केट प्राइस 288.75 रुपये है। इस शेयर से करीब 25 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, 1954 में शुरू हुई एक लार्ज कैप कंपनी है जिसकी मार्केट कैपिटल 2.11 लाख करोड़ रु है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article