बिजनेस

Magicpin Platform Charge: मैजिकपिन ने प्लेटफॉर्म चार्ज में की कटौती, घटाकर कर दिया 5 रु

Magicpin Platform Charge: मैजिकपिन के फाउंडर और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अंशु शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर मौजूदा कैलेंडर वर्ष के लिए प्लेटफॉर्म शुल्क में कटौती की घोषणा की। शर्मा ने कहा, ‘‘हम त्योहारी सत्र के दौरान अपने सप्लाई ‘नायकों’ और अपने ग्राहकों के फायदे के लिए एक बैलेंस बना सकते हैं।

Image

Magicpin cuts platform charges

KEY HIGHLIGHTS
  • मैजिकपिन ने घटाया प्लेटफॉर्म चार्ज
  • घटाकर कर दिया 5 रु
  • कॉम्पिटिटर के मुकाबले ये चार्ज रह गया आधा

Magicpin Platform Charge: ई-कॉमर्स ऐप मैजिकपिन ने मंच (प्लेटफॉर्म) शुल्क घटाकर पांच रुपये प्रति डिलिवरी (आपूर्ति) कर दिया है। कंपनी के एक टॉप ऑफिशियल ने रविवार को बताया कि यह चार्ज इसके प्रतिस्पर्धियों (कॉम्पिटिटर) के शुल्क के मुकाबले आधी है। जोमैटो और स्विगी ने लगभग दो सप्ताह पहले प्रति आपूर्ति प्लेटफॉर्म शुल्क में लगभग 42-67 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी।

ये भी पढ़ें -

50 प्रतिशत की कटौती

मैजिकपिन के फाउंडर और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अंशु शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर मौजूदा कैलेंडर वर्ष के लिए प्लेटफॉर्म शुल्क में कटौती की घोषणा की। शर्मा ने कहा, ‘‘हम त्योहारी सत्र के दौरान अपने सप्लाई ‘नायकों’ और अपने ग्राहकों के फायदे के लिए एक बैलेंस बना सकते हैं।

इसलिए, मैजिकपिन का वादा है कि अधिक से अधिक लोग त्योहारी सत्र का आनंद उठा सकें। मैजिकपिन के प्लेटफॉर्म शुल्क में 50 प्रतिशत की कटौती की गई है। यह साल के बाकी हिस्से के लिए केवल पांच रुपये है।’’

फूड डिलिवरी पर कोई शुल्क वृद्धि नहीं होगी

शर्मा ने कहा कि वर्ष 2024 के बाकी समय में फूड डिलिवरी पर कोई शुल्क वृद्धि नहीं की जाएगी। जोमैटो ने प्लेटफॉर्म शुल्क सात रुपये से बढ़ाकर 10 रुपये कर दिया है। यह राशि ग्राहकों से प्रति ऑर्डर आपूर्ति शुल्क के अलावा ली जाएगी। स्विगी ने भी प्लेटफॉर्म शुल्क छह रुपये से बढ़ाकर 10 रुपये कर दिया है। (इनपुट - भाषा)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article