बिजनेस

TATA Stock: 'बिग बुल' राधाकिशन दमानी के निवेश वाले शेयर ने दिया गजब का रिटर्न! 5 साल में 15 गुना किया पैसा

TATA Stock; Multibagger Stock : हम यहां जिस स्टॉक की बात कर रहे हैं उसका नाम ट्रेंट लिमिटेड (Trent Limited) है। ट्रेंट के शेयर मंगलवार को 81.10 या 1.13% फीसदी की गिरावट के साथ 7,067.10 रुपये पर बंद हुए थे। कारोबार के दौरान बीएसई पर कंपनी का मार्केट कैप 2,54,093.55 करोड़ रुपये था।

Image

टाटा स्टॉक।

Photo : Times Now Digital

TATA Stock; Multibagger Stock : कारोबारी सत्र में दिग्गज उद्योगपति और 'रिटेल किंग' के नाम से विख्यात डीमार्ट (सुपरमार्ट एवेन्यु) के संस्थापक राधाकिशन शिवकिशन दमानी के निवेश वाले एक शेयर में मामूली गिरावट दर्ज हुई थी। हालांकि, यह एक मल्टीबैगर स्टॉक है और इसने अपने निवेशकों को इस साल अब तक 138 फीसदी से अधिक का रिटर्न दिया है। सबसे खास बात कि यह स्टॉक देश के कारोबारी समूह टाटा ग्रुप की कंपनी है। हम यहां जिस स्टॉक की बात कर रहे हैं उसका नाम ट्रेंट लिमिटेड (Trent Limited) है। ट्रेंट के शेयर मंगलवार को 81.10 या 1.13% फीसदी की गिरावट के साथ 7,067.10 रुपये पर बंद हुए थे। कारोबार के दौरान बीएसई पर कंपनी का मार्केट कैप 2,54,093.55 करोड़ रुपये था।

Trent Share Price History: पांच साल में 1421 फीसदी से अधिक का मल्टीबैगर रिटर्न

बीएसई एनालिटिक्स के आंकड़ों को देखें तो पिछले एक साल में ट्रेंट के शेयरों में 246 फीसदी से ज्यादा का मल्टीबैगर रिटर्न मिला है, जबकि पिछले 6 महीने में स्टॉक 82 फीसदी से अधिक उछला है। पिछले दो साल में कंपनी ने निवेशकों को 413 फीसदी से अधिक, तीन साल में 615 फीसदी से अधिक और पांच साल में 1421 फीसदी से अधिक का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।

ट्रेंट में दमानी की कितनी हिस्सेदारी

जून 2024 को समाप्त तिमाही के शेयर होल्डिंग पैटर्न के अनुसार, डेरिव ट्रेडिंग एंड रिसॉर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशकों में शामिल दमानी के पास ट्रेंट में 45,07,407 शेयरों के साथ 1.27 फीसदी हिस्सेदारी है। जुलाई की शुरुआत से लेकर अब तक, ट्रेंट के शेयर में 33.37 फीसदी की उछाल आई है, जबकि डीमार्ट के शेयरों में 5.65 फीसदी की मामूली बढ़त देखी गई है। कुल मिलाकर, ट्रेंट के शेयर की कीमत में 1,669 रुपये प्रति शेयर की वृद्धि हुई है, जो डेरिव ट्रेडिंग एंड रिसॉर्ट्स के लिए 751.94 करोड़ रुपये (7,51,94,31,825 रुपये) का कुल लाभ है। हालांकि, दमानी का ट्रेंट से रिटर्न फीसदी के लिहाज से अपेक्षाकृत अधिक है, लेकिन डीमार्ट से उनकी कुल आय उनकी बड़ी शेयर होल्डिंग के कारण अधिक महत्वपूर्ण होगी। दमानी के पास डीमार्ट में 23.03 फीसदी हिस्सेदारी है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article