बिजनेस

Year Ender 2025: कहीं आपके पास तो नहीं 2025 में सबसे ज्यादा नुकसान कराने वाले ये 10 स्टॉक्स

Top Losers Stocks 2025: साल 2025 के आखिर में भारतीय शेयर बाजार में कई कंपनियों के शेयरों ने निवेशकों को निराश किया। अगर आपके पोर्टफोलियो में इनमें से कोई शेयर है, तो आपको यह जानना जरूरी है कि इस साल किस-किस कंपनी के शेयरों ने सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की है।

Image

Top Loser Stocks 2025

Top Losers Stocks 2025: साल 2025 अपने आखिरी पड़ाव पर है और भारतीय शेयर बाजार में इस दौरान कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले। जहां कुछ कंपनियों के शेयरों ने निवेशकों की उम्मीदों पर खरा उतरा, वहीं कुछ बड़ी कंपनियों के शेयरों ने भारी नुकसान पहुंचाया। इस साल ऐसे कई स्टॉक्स रहे जिन्होंने अपने निवेशकों को निराश किया और उनके पोर्टफोलियो पर सीधा असर डाला। खास बात यह है कि कई बार सिर्फ एक या दो कारकों की वजह से शेयरों में इतनी गिरावट देखने को मिली, जिससे निवेशकों को बड़ा आर्थिक झटका लगा।

अगर आप भी शेयर मार्केट में निवेश करते हैं या अपने पोर्टफोलियो की स्थिति पर नजर रखते हैं, तो यह जानना बेहद जरूरी है कि साल 2025 में कौन-कौन से शेयर सबसे ज्यादा नीचे गए। कुछ बड़ी कंपनियों के शेयरों ने इस साल काफी नुकसान निवेशकों को कराया है, जिससे निवेशकों की जेब पर असर पड़ा। अगर आपके पोर्टफोलियो में इनमें से कोई शेयर है, तो आपको यह जानना जरूरी है कि इस साल किस-किस कंपनी के शेयरों ने सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की है।

इन 10 स्टॉक्स ने कराया सबसे ज्यादा नुकसान

Tata Motors Passenger

इस साल Tata Motors Passenger के शेयरों ने सबसे ज्यादा नुकसान दिया। साल की शुरुआत में यह शेयर 801.25 रुपये के स्तर पर था, लेकिन अब इसका भाव 358.75 रुपये पर आ गया है। यानी इस शेयर ने सालभर में लगभग 55.23 प्रतिशत की गिरावट दिखाई। निवेशकों के लिए यह सबसे बड़ा झटका साबित हुआ।

Trent

दूसरा सबसे नुकसान देने वाला शेयर है Trent। इस साल Trent के शेयरों का भाव 6,841.35 रुपये से गिरकर 4,191.70 रुपये हो गया। इसका मतलब है कि इस शेयर ने निवेशकों को लगभग 38.73 प्रतिशत का नुकसान दिया। यह गिरावट रिटेल और फैशन सेक्टर के लिए चिंताजनक संकेत है।

TCS

तीसरे स्थान पर TCS का नाम आता है। सालभर में TCS के शेयर 4,302.75 रुपये से घटकर 3,221 रुपये पर आ गए, जो कि लगभग 25.14 प्रतिशत की गिरावट है। तकनीकी क्षेत्र की इस बड़ी कंपनी का नुकसान IT सेक्टर में निवेशकों के लिए चुनौतीपूर्ण रहा है।

Power Grid Corp

Power Grid Corp ने भी इस साल निवेशकों को निराश किया। 329.65 रुपये से गिरकर यह शेयर 266.90 रुपये पर आ गया, यानी करीब 19.04 प्रतिशत की कमी हुई।

Infosys

इसके अलावा Infosys का शेयर भी 1,892.10 रुपये से घटकर 1,581.70 रुपये हो गया, जिससे निवेशकों को लगभग 16.41 प्रतिशत का नुकसान हुआ।

ITC

कंपनी ITC का शेयर 472.55 रुपये से घटकर 400.90 रुपये पर आया, यानी 15.16 प्रतिशत की गिरावट।

HCL Tech

इसी तरह HCL Tech के शेयर ने 1,890.75 रुपये से घटकर 1,654.70 रुपये का स्तर छुआ, यानी लगभग 12.48 प्रतिशत का नुकसान।

NTPC

NTPC का शेयर भी नुकसान देने वालों की लिस्ट में शामिल है। 367.45 रुपये से घटकर 321.85 रुपये पर आ गया, जो 12.41 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता है।

Wipro

इसके साथ ही Wipro के शेयर ने 291.65 रुपये से गिरकर 256.28 रुपये पर ट्रेड किया, यानी लगभग 12.13 प्रतिशत का नुकसान हुआ।

JIO Financial Services

साल के अंत में JIO Financial Services का शेयर भी निवेशकों को निराश करता नजर आया। यह शेयर 340.35 रुपये से गिरकर 301.50 रुपये पर आ गया, यानी करीब 11.41 प्रतिशत की गिरावट।

साल 2025 में ये 10 स्टॉक्स निवेशकों के लिए सबसे ज्यादा नुकसान करने वाले साबित हुए। इस लिस्ट में टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, वित्त और ऊर्जा क्षेत्र की बड़ी कंपनियां शामिल हैं। हालांकि, यह गिरावट केवल इस साल की बाजार परिस्थितियों, वैश्विक आर्थिक दबाव और कंपनी के प्रदर्शन के कारण हुई है।

(Disclaimer: यह लेख केवल सूचना देने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है और इसे किसी प्रकार की निवेश सलाह के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल अपने पाठकों/दर्शकों को सलाह देता है कि किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें।)

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article