बिजनेस

टीना अंबानी की ED के सामने पेशी, इसके पहले अनिल अंबानी ने दर्ज कराया था बयान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 4, 2023, 12:43 PM IST

Tina Ambani Appears Before ED:पिछले साल अगस्त में, आयकर विभाग ने स्विस बैंक के दो खातों में जमा 814 करोड़ रुपये से अधिक अघोषित धन पर 420 करोड़ रुपये की कर चोरी करने को लेकर मनी लॉन्ड्रिंग कानून के तहत अनिल अंबानी को एक नोटिस जारी किया था।

Image

टीना अंबानी की ईडी के सामने पेशी

Tina Ambani Appears Before ED:रिलायंस एडीए ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी के बाद आज उनकी पत्नी टीना अंबानी ED के सामने पेश हुईं। विदेशी मुद्रा कानून के कथित उल्लंघन से जुड़ी जांच के मामले पूछताछ के लिए मंगलवार को टीना अंबानी ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने अपना बयान दर्ज कराया। इसके पहले FEMA की धाराओं के तहत सोमवार को अनिल अंबानी ने अपना बयान दर्ज कराया था। अंबानी दंपत्ति के खिलाफ विदेश में कथित अघोषित संपत्तियों और धन के लेनदेन से जुड़े मामलों को लेकर जांच चल रही है।

इस मामले में अनिल अंबानी को मिला था नोटिस

पिछले साल अगस्त में, आयकर विभाग ने स्विस बैंक के दो खातों में जमा 814 करोड़ रुपये से अधिक अघोषित धन पर 420 करोड़ रुपये की कर चोरी करने को लेकर मनी लॉन्ड्रिंग कानून के तहत अनिल अंबानी को एक नोटिस जारी किया था। इसके बाद मार्च में बंबई उच्च न्यायालय ने आयकर विभाग के इस कारण बताओ नोटिस पर अंतरिम रोक लगा दिया था। इसके पहले अनिल अंबानी, येस बैंक के प्रवर्तक राणा कपूर और अन्य के खिलाफ धनशोधन मामले में 2020 में ईडी के समक्ष पेश हुए थे।

रिलायंस कैपिटल की हो रही है बिक्री

अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप के काफी समय से अच्छे दिन नहीं चल रहे हैं। हाल ही उनकी सबसे कमाऊ कंपनी रिलायंस कैपिटल को आईआईएचएल ने खरीदने का फैसला किया है। इसके पहले जून में रिलायंस कैपिटल के कर्जदाताओं ने इसकी 9,661 करोड़ रुपये की संशोधित बोली स्वीकार कर ली थी। आईआईएचएल ने नीलामी में सबसे ज्यादा 9,661 करोड़ रुपये कैश की पेशकश की थी। 99 प्रतिशत कर्जदाताओं ने इसके पक्ष में मत दिया था। इसके बाद हिंदुजा ग्रुप रिलायंस कैपिटल खरीदने की तैयारी में है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article