बिजनेस

मिडिल ईस्ट के लिए NKN Media FZC बना टाइम्स नेटवर्क का एक्सक्लूसिव एडवरटाइजमेंट सेल्स पार्टनर

इस साझेदारी के तहत NKN Media FZC मध्य पूर्व में TIMES NOW, ET NOW और ZOOM के इंटरनेशनल फीड्स के लिए एडवरटाइजमेंट सेल्स की जिम्मेदारी संभालेगा। ये चैनल पहले से ही क्षेत्र के प्रमुख प्लेटफॉर्म्स जैसे Etisalat, DU, Ooredoo और StarzPlay पर उपलब्ध हैं।

Image

Times Network appoints NKN Media FZC as exclusive advertisement sales partner in ME

टाइम्स ग्रुप के प्रीमियम ब्रॉडकास्ट नेटवर्क, टाइम्स नेटवर्क ने मध्य पूर्व जोन के लिए NKN Media FZC को अपना एक्सक्लूसिव एडवरटाइजमेंट सेल्स पार्टनर बनाया है। इस साझेदारी के तहत NKN Media FZC मध्य पूर्व में TIMES NOW, ET NOW और ZOOM के इंटरनेशनल फीड्स के लिए एडवरटाइजमेंट सेल्स की जिम्मेदारी संभालेगा। ये चैनल पहले से ही क्षेत्र के प्रमुख प्लेटफॉर्म्स जैसे Etisalat, DU, Ooredoo और StarzPlay पर उपलब्ध हैं।

यह साझेदारी टाइम्स नेटवर्क की अंतरराष्ट्रीय विस्तार यात्रा में एक अहम उपलब्धि है, जो विज्ञापनदाताओं और ब्रांड्स को मध्य पूर्व में करोड़ों भारतीय दर्शकों तक पहुंचने के नए अवसर प्रदान करेगा। एनकेएन मीडिया के मजबूत बिक्री अनुभव और क्षेत्रीय बाजार की गहरी समझ का लाभ उठाते हुए, यह साझेदारी विज्ञापनदाताओं के लिए प्रीमियम न्यूज और इंटरटेनमेंट कंटेंट से जुड़ने के नए और इनोवेटिव रास्ते खोलेगी और टाइम्स नेटवर्क की वैश्विक मौजूदगी को और मजबूत बनाएगी।

अपनी विश्वसनीयता और प्रभाव की विरासत के साथ टाइम्स नाउ ने अंग्रेजी समाचारों में तीखे डिबेट्स, गहन विश्लेषण और वैश्विक दृष्टिकोण के साथ गोल्ड स्टैंडर्ड स्थापित किया है। ईटी नाउ दर्शकों को भरोसेमंद बिजनेस और मार्केट न्यूज, विश्लेषण और इनसाइट्स प्रदान करता है। वहीं जूम भारतीय सिनेमा, संगीत और सेलिब्रिटी संस्कृति से जुड़ी ताजा खबरों, एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और आकर्षक शो का एकमात्र प्लेटफॉर्म है। इनकी मध्य पूर्व में उपलब्धता भारतीय प्रवासी समुदाय को देश से जुड़ी विश्वसनीय और जरूरी खबरों से जोड़े रखती है।

इस साझेदारी पर टाइम्स नेटवर्क ने कहा, “मध्य पूर्व दुनिया के सबसे डायनेमिक और बड़े भारतीय समुदायों में से एक की मेजबानी करता है और यह साझेदारी हमारे उनके साथ रिश्तों को और गहरा करने की दिशा में एक अहम कदम है। एनकेएन मीडिया के साथ हमारा सहयोग ब्रांड्स को एक प्रभावशाली दर्शक वर्ग से जुड़ने का सशक्त मंच प्रदान करता है।”

एनकेएन मीडिया के सीईओ और एमडी अब्दुल माजिद खान ने इस साझेदारी पर खुशी जताते हुए कहा, “हमें टाइम्स नेटवर्क, जो भारत का अग्रणी मीडिया हाउस है, के साथ साझेदारी करने पर गर्व है। अब हम टाइम्स चैनलों की अंतरराष्ट्रीय फीड्स के लिए मध्य पूर्व से बिजनेस लाने के विशेष भागीदार हैं। यह एनकेएन मीडिया के लिए एक और बड़ी उपलब्धि है। एड-सेल्स क्षेत्र में हमारे 5 वर्षों के वैश्विक अनुभव के साथ हमें विश्वास है कि यह साझेदारी दोनों पार्टनर के लिए फायदेमंद होगी और टाइम्स नेटवर्क को अपने यूजर्स को मध्य पूर्व में आवश्यक पहचान और विकास के अवसर दिलाने में मदद करेगा।”

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article