बिजनेस

इस कंपनी ने कर्मचारियों को दिया 14 करोड़ से ज्यादा बोनस, मिलेगा नकद पुरस्कार

तमिलनाडु स्थित सॉफ्टवेयर-एज-ए-सर्विस (एसएएएस) कंपनी कोवाई.को ने उनकी सेवाओं का ‘सम्मान’ करते हुए अपने 260 कर्मचारियों में से लगभग 140 को लगभग 14.5 करोड़ रुपये का बोनस देने की पेशकश की है। कंपनी ने कहा कि लाभार्थियों के पहले जत्थे में से लगभग 80 लोगों को जनवरी के वेतन के हिस्से के रूप में बोनस मिलेगा।

Image

इस कंपनी ने कर्मचारियों को दिया 14 करोड़ से ज्यादा बोनस

Photo : iStock

Employee Bonus: तमिलनाडु स्थित सॉफ्टवेयर-एज-ए-सर्विस (एसएएएस) कंपनी कोवाई.को ने उनकी सेवाओं का ‘सम्मान’ करते हुए अपने 260 कर्मचारियों में से लगभग 140 को लगभग 14.5 करोड़ रुपये का बोनस देने की पेशकश की है। जो कर्मचारी 31 दिसंबर, 2022 को या उससे पहले शहर स्थित कंपनी में शामिल हुए हैं, उन्हें तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर उनके सकल वार्षिक वेतन का 50 प्रतिशत बोनस के रूप में मिलेगा। कोवाई.को ने कंपनी के मुनाफे को अपने कर्मचारी आधार के साथ साझा करने के लिए 2022 में सभी मौजूदा और नए कर्मचारियों के लिए ‘टुगेदर वी ग्रो’ बोनस पेश किया है। कंपनी कोयंबटूर के अलावा लंदन और चेन्नई में भी उपस्थित है।

कैसे मिलेगा बोनस

कंपनी ने कहा कि तदनुसार, लाभार्थियों के पहले जत्थे में से लगभग 80 लोगों को जनवरी के वेतन के हिस्से के रूप में बोनस मिलेगा। कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और संस्थापक सरवन कुमार ने कहा, “मेरा हमेशा से मानना रहा है कि कंपनी की सफलता और मुनाफे में योगदान देने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाना चाहिए। धन साझा करने और वितरित करने के तरीके खोजना भी मेरा सपना रहा है।”

मिलेगा नकद पुरस्कार

कुमार ने कहा कि बोनस विकल्प के साथ आने से पहले वे कर्मचारियों को पुरस्कृत करने के लिए अन्य वैकल्पिक विकल्पों पर विचार कर रहे थे। उन्होंने बयान में कहा, “हमने कर्मचारी स्टॉक स्वामित्व योजना या शेयरों पर विचार किया। लेकिन यह ‘कागजी मुद्रा’ है जो तब तक प्राप्त नहीं होती जब तक कंपनी बाहरी पूंजी नहीं जुटाती या अपने शेयरों को सूचीबद्ध करने का निर्णय नहीं लेती।” उन्होंने कहा कि कंपनी ने नकद पुरस्कार देने का विकल्प चुना है, ताकि उसके कर्मचारी इसका उपयोग अपनी इच्छानुसार कर सकें।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article