Bank Holidays In October: जल्द ही सितंबर का महीना खत्म हो जाएगा। उसके बाद अक्टूबर का महीना शुरू हो जाएगा और हर महीने की तरह अक्टूबर में भी बैंकों में कई दिन काम नहीं होगा। अगले महीने 16 दिन बैंकों की छुट्टियां रहेंगी। हालांकि ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों के हिसाब से होंगी। यानी जरूरी नहीं कि किसी छुट्टी पर देश भर के बैंक बंद रहें। बल्कि अलग-अलग राज्यों के हिसाब से अलग-अलग दिन बैंकों की छुट्टियां रहेंगी। आगे चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट।
2 अक्टूबर से शुरू होंगी छुट्टियां
अगले महीने पड़ने वाली छुट्टियां 2 अक्टूबर से शुरू होंगी। कुल 16 छुट्टियों में दूसरे और चौथे शनिवार समेत रविवार की छुट्टियां शामिल हैं। अगले महीने पांच रविवार पड़ेंगे।
कब-कब बंद रहेंगे बैंक
- 2 अक्टूबर 2023 (सोमवार) : महात्मा गांधी जयंती
- 12 अक्टूबर 2023 (रविवार) : नरक चतुर्दशी
- 14 अक्टूबर 2023 (दूसरा शनिवार) : महालया (कर्नाटक, ओडिशा, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल)
- 15 अक्टूबर 2023 (रविवार) - घटस्थापना
- 15 अक्टूबर 2023 (रविवार) - महाराजा अग्रसेन जयंती (पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान)
- 18 अक्टूबर 2023 (बुधवार) - कटि बिहू (असम)
- 19 अक्टूबर 2023 (मंगलवार) - संवत्सरी महोत्सव (गुजरात)
- 21 अक्टूबर 2023 (शनिवार) - दुर्गा पूजा (महा सप्तमी)
- 22 अक्टूबर 2023 (रविवार) - महा अष्टमी
- 23 अक्टूबर 2023 (सोमवार) - महानवमी/आयुध पूजा
- 24 अक्टूबर 2023 (मंगलवार) - दशहरा/विजयादशमी)/दुर्गा पूजा
- 25 अक्टूबर 2023 (बुधवार) - दुर्गा पूजा (दसई)
- 26 अक्टूबर 2023 (गुरुवार) - दुर्गा पूजा (दसई)/परिग्रहण दिवस
- 27 अक्टूबर 2023 (शुक्रवार) - दुर्गा पूजा (दसई)
- 28 अक्टूबर 2023 (चौथा शनिवार) - लक्ष्मी पूजा, परगट दिवस
- 31 अक्टूबर 2023 (मंगलवार) - सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन
अपने शहर की छुट्टियों की लिस्ट ऐसे जानें
आरबीआई की वेबसाइट पर हर शहर के हिसाब से वहां बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट मौजूद होती है। आप सीधे इस लिंक पर जाकर बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट चेक कर सकते हैं।
