बिजनेस

बाप ऑफ ऑल IPO! मस्क का मेगा प्लान, $75 अरब जुटाकर स्पेस में बनाएंगे AI साम्राज्य

Elon Musk अपनी स्पेसटेक कंपनी SpaceX का IPO लाने की तैयारी में है। $2 ट्रिलियन वैल्यूएशन पर करीब $75 अरब जुटाने की योजना है। इस रकम का इस्तेमाल मस्क स्पेस में AI डेटा सेंटर और चांद पर फैक्ट्री जैसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स को फंड करने के लिए कर सकते हैं।

Image

स्पेस एक्स आईपीओ

Elon Musk SpaceX IPO। Space AI Sata Center Terafab। दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलॉन मस्क (Elon Musk) जल्द ही और ज्यादा अमीर होने जा रहे हैं। क्योंकि उनकी स्पेसटेक कंपनी स्पेस एक्स (SpaceX) अमेरिकी बाजार में लिस्टिंग की तैयारी कर रही है। स्पेस एक्स के पब्लिक इश्यू को बाप ऑफ ऑल आईपीओ कहा जा रहा है, क्योंकि कंपनी $2 ट्रिलियन यानी ₹180–185 लाख करोड़ के वैल्यूएशन पर बाजार में उतर सकती है। इस इश्यू के जरिये कंपनी $75 अरब यानी करीब ₹6-7 लाख करोड़ जुटाने की योजना बना रही है, जिससे स्पेस में AI डेटा सेंटर और चांद पर फैक्ट्री जैसे प्रोजेक्ट्स को फंड मिलेगा।

$2 ट्रिलियन वैल्यूएशन

SpaceX अपने IPO के जरिए $2 ट्रिलियन वैल्यूएशन हासिल करने की तैयारी में है, जो इसे दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों की कतार में ला सकता है। हाल के महीनों में कंपनी की वैल्यू तेजी से बढ़ी है, खासकर xAI के साथ इंटीग्रेशन के बाद। यह वैल्यूएशन इसे Apple Inc., Microsoft Corp. और Nvidia Corp. जैसी दिग्गज कंपनियों के बराबर खड़ा कर सकता है।

$75 अरब जुटाने की तैयारी

ब्लूमबर्ग, रॉयटर्स, वॉल स्ट्रीट जर्नल जैसे तमाम अमेरिकी मीडिया आउटलेट्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह IPO करीब $75 अरब जुटा सकता है। अगर ऐसा होता है, तो यह Saudi Aramco के $29 अरब के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देगा। कंपनी निवेशकों के साथ शुरुआती बातचीत कर रही है और जून तक इश्यू लॉन्च होने की संभावना जताई जा रही है।

पैरामीटरमौजूदा स्थितिऑफिशियल / अनऑफिशियल
कंपनीSpaceXऑफिशियल
IPO फाइलिंगConfidential filing (SEC में जमा)ऑफिशियल
S-1 डॉक्यूमेंटअभी सार्वजनिक नहींऑफिशियल नहीं
वैल्यूएशन~$2 ट्रिलियनमीडिया रिपोर्ट
फंड जुटाने का लक्ष्य~$75 अरबमीडिया रिपोर्ट
IPO टाइमलाइनसंभावित जून–जुलाईअनुमान
निवेशक बातचीत“Testing the waters” शुरूऑफिशियल संकेत
प्रमुख बैंकGoldman Sachs, Morgan Stanley आदिरिपोर्टेड
रेवेन्यू अनुमान~$20 अरब (2026)एनालिस्ट अनुमान
मुख्य बिजनेसलॉन्च + Starlinkऑफिशियल

स्पेस में AI और मून फैक्ट्री का विजन

IPO से जुटाए गए फंड का इस्तेमाल Elon Musk के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स में होगा। कंपनी स्पेस में AI डेटा सेंटर बनाने और चांद पर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने की योजना पर काम कर रही है। इसके अलावा “Terafab” प्रोजेक्ट के तहत AI चिप्स और रोबोटिक्स के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाएगा, जिसमें Tesla Inc. की भी भूमिका हो सकती है।

कमाई का मौजूदा मॉडल

SpaceX की कमाई का बड़ा हिस्सा अभी भी रॉकेट लॉन्च और Starlink इंटरनेट सर्विस से आता है। 2026 तक कंपनी का रेवेन्यू करीब $20 अरब पहुंचने का अनुमान है। हालांकि AI से जुड़ा कारोबार अभी शुरुआती चरण में है और इसका योगदान सीमित है, लेकिन भविष्य में यही ग्रोथ ड्राइवर बन सकता है।

मार्केट पर संभावित असर

यह IPO सिर्फ एक कंपनी की लिस्टिंग नहीं, बल्कि ग्लोबल मार्केट के लिए नया ट्रेंड सेट कर सकता है। स्पेस और AI के कॉम्बिनेशन में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ेगी और मेगा IPO की नई लहर शुरू हो सकती है। अगर SpaceX सफल रहती है, तो यह कैपिटल मार्केट में टेक्नोलॉजी और स्पेस सेक्टर के लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है।

डिस्क्लेमर: TimesNow Hindi किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article