बिजनेस

Thangamayil Jewellery : शेयर से डबल कमाई का मौका, डिविडेंड के साथ मिलेंगे Free Shares

कल थंगमायिल ज्वेलरी का शेयर 3.53 फीसदी की तेजी के साथ 1174.95 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। वहीं आज कंपनी का शेयर बीएसई पर 22.45 रु या 1.91 फीसदी की तेजी के साथ 1197.40 रु पर बंद हुआ। बीते 5 दिनों में यह शेयर 9.37 फीसदी बढ़ा है।

Image

थंगामयिल ज्वैलरी डिविडेंड और बोनस शेयर

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • थंगमायिल ज्वेलरी देगी बोनस शेयर
  • थंगमायिल ज्वेलरी ने डिविडेंड का भी किया ऐलान
  • बढ़िया रहे थंगमायिल ज्वेलरी के तिमाही नतीजे

Thangamayil Jewellery Dividend & Bonus Shares : शेयर बाजारों पर लिस्टेड कंपनियां अपने फाइनेंशियल रिजल्ट पेश कर रही हैं। साथ ही कई कंपनियों की तरफ डिविडेंड और बोनस शेयर जैसे ऐलान भी किए जा रहे हैं। जेम्स एंड ज्वैलरी सेक्टर की थंगमायिल ज्वेलरी (Thangamayil Jewellery) ने 6 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के अंतरिम लाभांश (Dividend) का ऐलान किया। साथ ही कंपनी ने 1:1 शेयर के अनुपात में बोनस शेयर की सिफारिश की। इसका मतलब है कि कंपनी अपने शेयरधारकों को हर शेयर पर एक फ्री बोनस शेयर देगी।

शेयर में तेजी जारी

कल थंगमायिल ज्वेलरी (Thangamayil Jewellery) का शेयर 3.53 फीसदी की तेजी के साथ 1174.95 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। वहीं आज कंपनी का शेयर बीएसई पर 22.45 रु या 1.91 फीसदी की तेजी के साथ 1197.40 रु पर बंद हुआ। बीते 5 दिनों में यह शेयर 9.37 फीसदी बढ़ा है।

जानिए बाकी अवधियों का रिटर्न

  • बीते 1 महीने में शेयर ने 15.6 फीसदी का रिटर्न दिया
  • 2023 में अब तक ये शेयर 8.34 फीसदी मजबूत हुआ है
  • 6 महीनों में ये शेयर 19.36 फीसदी उछला है
  • शेयर का एक साल का रिटर्न 18.95 फीसदी रहा
  • थंगामयिल ज्वैलरी का शेयर पिछले 3 वर्षों में 400% से अधिक बढ़ा है
  • 19 फरवरी 2010 को लिस्ट होने के बाद से ये शेयर 1584.11 फीसदी रिटर्न दे चुका है

क्या होते हैं बोनस शेयर

बोनस शेयर मौजूदा शेयरधारकों को बिना किसी चार्ज के दिए जाने वाले एक्स्ट्रा शेयर होते हैं, जो एक शेयरधारक के शेयरों की संख्या के अनुसार दिए जाते हैं। ये कंपनी की कमाई होती है जो डिविडेंड के रूप में नहीं दी जाती, बल्कि मुक्त शेयरों के रूप में दी जाती है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न और इसके डिविडेंड के साथ बोनस इश्यू की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article