बिजनेस

इंतजार खत्म ! जल्द खरीद पाएंगे शानदार Tesla कार, अमेरिका से 15 लाख रु मिलेंगी सस्ती

Tesla To Enter India: टेस्ला भारत में 5 लाख इलेक्ट्रिक व्हीकल की सालाना कैपेसिटी के साथ शुरुआत करने के लिए एक कार फैक्ट्री स्थापित करेगी। कंपनी ने फैक्ट्री लगाने के लिए निवेश प्रस्ताव पर भारत सरकार के साथ चर्चा शुरू की है।

Image

टेस्ला भारत में एंट्री करने को तैयार

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • टेस्ला जल्द आ सकती है भारत
  • 20 लाख से शुरू होगी कारों की कीमत
  • हो सकती है सरकार के साथ डील

Tesla To Enter India: कई सालों से अमेरिकी मल्टीनेशनल ऑटोमोटिव और क्लीन एनर्जी कंपनी टेस्ला (Tesla) भारत में आने का प्लान बना रही है। मगर अभी तक टेस्ला की भारत में एंट्री नहीं हो पाई है। हालांकि कई सालों बाद दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क (Elon Musk) की टेस्ला बहुत जल्द भारत में एंट्री कर सकती है। टेस्ला का प्लान भारत में 5 लाख इलेक्ट्रिक व्हीकल की सालाना कैपेसिटी के साथ शुरुआत करने की है।

कितनी होगी कारों की कीमत

टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार टेस्ला भारत में 5 लाख इलेक्ट्रिक व्हीकल की सालाना कैपेसिटी के साथ शुरुआत करने के लिए एक कार फैक्ट्री स्थापित करेगी। कंपनी ने फैक्ट्री लगाने के लिए निवेश प्रस्ताव पर भारत सरकार के साथ चर्चा शुरू की है। इसकी कारों की कीमत 20 लाख रुपये से शुरू होगी।

अमेरिका में टेस्ला की कारों की कीमत 43,490 डॉलर यानी 35.65 लाख रु से शुरू होती है। इस हिसाब से भारत में टेस्ला कारें अमेरिका के मुकाबले 15 लाख रु से अधिक कम कीमत पर उपलब्ध हो सकती हैं।

भारत पर टेस्ला की नजर

टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार टेस्ला, जिसकी फैक्ट्रीज सहित चीन में मजबूत उपस्थिति है, भारत को एक्सपोर्ट बेस के तौर पर भी इस्तेमाल करने पर विचार कर रही है। दरअसल कंपनी इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के देशों में कारें एक्सपोर्ट करने की योजना बना रही है।

इस बार बन सकती है बात

टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार टेस्ला ने भारत सरकार के सामने एक महत्वाकांक्षी प्लान रखा है और इस बार टेस्ला के मूवमेंट को बरकरार रखने की उम्मीद है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय बातचीत का नेतृत्व कर रहा है और सरकार समान अवसर बनाए रखते हुए एक "अच्छी डील" फाइनल करने की उम्मीद कर रही है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article