बिजनेस

GST Council Meeting: इन चीजों के बदल गए जीएसटी रेट, जानिए क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा

GST Council 50th Meeting: जीएसटी काउंसिल ने कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं को जीएसटी से छूट देने का फैसला किया है। साथ ही दुर्लभ बीमारियों की दवाओं को भी जीएसटी फ्री कर दिया गया है। कैंसर की दवा 'डिनुटुक्सिमैब' (Dinutuximab) विदेश से आती है।

Image

जीएसटी काउंसिल की 50वीं बैठक में क्या हुए फैसले

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • जीएसटी काउंसिल की 50वीं बैठक हुई
  • कई चीजें की गईं सस्ती
  • ऑनलाइन गेमिंग पर लगा जीएसटी

GST Council 50th Meeting: मंगलवार 11 जुलाई को नई दिल्ली में वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण (FM Nirmala Sitharaman) के नेतृत्व में जीएसटी काउंसिल (GST Council) की 50वीं बैठक हुई, जिसमें कई अहम फैसले लिए गए। जीएसटी काउंसिल की इस बैठक में कई सामानों और सर्विसेज पर जीएसटी रेट कम की गई। साथ ही कुछ चीजों को जीएसटी से छूट भी दी गई है। मगर कुछ चीजों पर जीएसटी रेट बढ़ाई गई है। वहीं ऑनलाइन गेमिंग (Online Gaming) समेत कुछ उद्योगों पर जीएसटी लगाने का भी फैसला किया गया है।

जीएसटी काउंसिल की बैठक के बाद कई सामान सस्ते और कुछ महंगे होंगे। आगे जानिए उन वस्तुओं और सर्विसेज की पूरी लिस्ट, जिनके रेट पर जीएसटी काउंसिल के फैसलों का असर पड़ेगा।

कैंसर दवाएं होंगी टैक्स फ्री

जीएसटी काउंसिल ने कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं को जीएसटी से छूट देने का फैसला किया है। साथ ही दुर्लभ बीमारियों की दवाओं को भी जीएसटी फ्री कर दिया गया है। कैंसर की दवा 'डिनुटुक्सिमैब' (Dinutuximab) विदेश से आती है। यदि कोई ये दवा मंगाए तो जीएसटी से छूट मिलेगी।

और क्या-क्या होगा सस्ता

  • प्राइवेट कंपनियों को सैटेलाइट लॉन्च करने से जुड़ी सर्विसेज देने पर GST नहीं देना होगा
  • इसी तरह मछली घुलनशील पेस्ट और एलडी स्लैग पर अब 5 प्रतिशत जीएसटी लगेगा। अभी तक ये रेट 18 फीसदी थी
  • कच्चे और बिना तले हुए स्नैक पेलेट्स पर 5 फीसदी जीएसटी लगेगा। अब तक ये रेट 18 फीसदी थी
  • सिनेमा हॉल में मिलने वाले खाने पर भी 5 फीसदी GST लगेगा। इस पर भी अभी तक जीएसटी रेट 18 प्रतिशत फीसदी थी
  • नकली जरी धागा सस्ता होगा। इस पर जीएसटी रेट 12 फीसदी के बजाय अब 5 फीसदी लगेगा

किन-किन चीजों के बढ़ेंगे रेट

जीएसटी काउसिंल ने मल्टी यूटिलिटी व्हीकल पर 22 फीसदी सेस (Cess) लगाने का फैसला किया है। वहीं जीएसटी काउंसिल की बैठक के बाद जो इंडस्ट्री सबसे ज्यादा चर्चा में है, वो है ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री। दरअसल जीएसटी काउंसिल ने हॉर्स रेसिंग और कैसीनो के अलावा ऑनलाइन गेमिंग में जितनी भी राशि लगाई जाएगी, उस पूरी राशि पर 28 फीसदी टैक्स लगेगा।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article