बिजनेस

इंसानों की तरह योग करता है ये रोबोट, Elon Musk ने शेयर किया वीडियो

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Sep 25, 2023, 10:42 AM IST

Tesla robot does yoga: अरबपति बिजनेसमैन एलन मस्क (Elon Musk) की कंपनी टेस्ला (Tesla) ने रविवार को अपने ह्यूमनॉइड रोबोट ऑप्टिमस (Humanoid Robot Optimus) का योग करते हुए वीडियो शेयर किया है।

Image

रोबोट ऑप्टिमस को अलग-अलग तरह का योग पोज में देखा जा सकता है।

Photo : Twitter

Tesla robot doing yoga: अरबपति बिजनेसमैन एलन मस्क (Elon Musk) की कंपनी टेस्ला (Tesla) ने रविवार को अपने ह्यूमनॉइड रोबोट ऑप्टिमस (Humanoid Robot Optimus) का योग करते हुए वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में ह्यूमनॉइड रोबोट ऑप्टिमस को अलग-अलग तरह का योग पोज में देखा जा सकता है। वीडियो में जो रोबोट है इंसानों की तरह गतिविधि करता हुआ नजर आ रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि रोबोट जब कोई काम कर रहा होता है और कोई इंसान उसे रोकने की कोशिश करता है तो वह तेजी से इस बदलाव को अपनाने और काम को सफलतापूर्वक पूरा करने की कोशिश करता है और वह सफल हो जाता है। इसके बाद रोबोट योग करता है। इसमें वह एक पैर पर खड़ा हो कर वृक्षासन करता हुआ दिखाई दे रहा है और अपने हाथ पैर को फैलाता है। इससे उसका संतुलन और लचीलापन दिखाई देता है।

क्या-क्या कर रहा रोबोट?

वीडियो के अनुसार, ऑप्टिमस अब अपने हाथों और पैरों को स्वयं-कैलिब्रेट करने में सक्षम है। इस वीडियो को आधिकारिक टेस्ला ऑप्टिमस अकाउंट ने X पर शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए टेस्ला ऑप्टिमस ने कैप्शन दिया ‘ऑप्टिमस अब सामानों को ऑटोमैटिक तरीके से छांट सकता है। इसका न्यूरल नेटवर्क पूरी तरह से वीडियो इन, कंट्रोल आउट एंड-टू-एंड ट्रेन्ड है। ऑप्टिमस को विकसित करने (और इसकी योग दिनचर्या को बेहतर बनाने) में मदद करने के लिए आप भी हमारे साथ जुड़ सकते हैं।’

एंड-टू-एंड न्यूरल नेटवर्क पर चल रहा

वीडियो से पता चलता है कि टेस्लाबॉट अब टेस्ला कारों के समान एंड-टू-एंड न्यूरल नेटवर्क पर चल रहा है, जो वीडियो इनपुट को प्रोसेस कर सकता है और नियंत्रित ऑउटपुट दे सकता है। टेस्ला के CEO एलन मस्क ने वीडियो पर एक शब्द ‘प्रोग्रेस’ के साथ प्रतिक्रिया व्यक्त की। इंटरनेट यूजर्स रोबोट की नई क्षमताओं से काफी प्रभावित हुए हैं। एक यूजर ने लिखा ‘ऑप्टिमस बहुत सरल है। दूसरे ने कहा ‘हे भगवान! टेस्ला टीम की ओर से आश्चर्यजनक प्रगति। बहुत अच्छा। मैं क्षमताओं में अगली छलांग देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।’

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article