बिजनेस

Elon Musk: भारत तो नहीं आए, लेकिन चीन जा रहे एलन मस्क, जानें क्या है माजरा

Elon Musk: टेस्ला के सीईओ एलन मस्क रविवार को बीजिंग (चीन) जा रहे हैं। चीन इलेक्ट्रिक व्हीकल मेकर टेस्ला के लिए दूसरा सबसे बड़ा बाजार है। मस्क अचानक ही चीन की यात्रा पर जा रहे हैं।

Image

चीन जा रहे मस्क

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • चीन जा रहे एलन मस्क
  • वरिष्ठ अधिकारियों से करेंगे मुलाकात
  • फुल-सेल्फ ड्राइविंग सॉफ्टवेयर पर होगी चर्चा

Elon Musk China Visit: टेस्ला के सीईओ एलन मस्क रविवार को बीजिंग (चीन) जा रहे हैं। चीन इलेक्ट्रिक व्हीकल मेकर टेस्ला के लिए दूसरा सबसे बड़ा बाजार है। मस्क अचानक ही चीन की यात्रा पर जा रहे हैं। मस्क चीन में फुल-सेल्फ ड्राइविंग (एफएसडी) सॉफ्टवेयर के रोलआउट पर चर्चा करने और अपनी ऑटोनोमस ड्राइविंग टेक्नोलॉजीज के लिए एल्गोरिदम की ट्रेनिंग के लिए देश में कलेक्ट किए गए डेटा को विदेशों में ट्रांसफर करने की मंजूरी प्राप्त करने के लिए बीजिंग में वरिष्ठ चाइनीज अधिकारियों से मिलेंगे। टेस्ला ने 2021 से अपने चाइनीज फ्लाइट द्वारा कलेक्ट किए गए डेटा को चाइनीज रेगुलेटर्स के नियमों के अनुसार शंघाई में ही स्टोर किया है और अमेरिका में ट्रांसफर नहीं किया है।

ये भी पढ़ें -

बिक्री बढ़ाने पर फोकस

टेस्ला अमेरिका और चीन अपने दोनों मेन बाजारों में इलेक्ट्रिक व्हीकल की धीमी सेल्स से जूझ रही है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार इसलिए, एलन मस्क की यात्रा को दुनिया के दूसरे सबसे अधिक आबादी वाले देश में इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल की बिक्री को बढ़ावा देने के कदम के रूप में देखा जा रहा है।

आने वाले थे भारत

मस्क भारत आने वाले थे। मगर उन्होंने अपनी भारत यात्रा कैंसल कर दी। अब उसके एक हफ्ते बाद वे चीन जा रहे हैं। भारत में उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना था और दक्षिण एशियाई बाजार में एंट्री करने की योजना की घोषणा करनी थी।

मस्क ने पिछले साल जून में कहा था कि वह 2024 में भारत आने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा था कि उन्हें विश्वास है कि इलेक्ट्रिक कार मेकर भारत में आएगी और जितनी जल्दी संभव हो सके यहां एंट्री करेगी।

पीएम मोदी ने दिया था आमंत्रण

पीएम मोदी ने मस्क को भारत आने का निमंत्रण भी दिया था। मस्क ने इस दौरान कहा कि मैं पीएम मोदी को उनके सपोर्ट के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं और उम्मीद है कि हम भविष्य में कुछ घोषणा कर पाएंगे।
Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article