Tenneco Clean Air IPO Allotment: Tenneco Clean Air India Ltd के IPO में आवेदन करने वाले सभी निवेशकों के लिए आज का दिन बेहद अहम है। कंपनी के ₹3,600 करोड़ के इस मेनबोर्ड इश्यू का अलॉटमेंट आज 17 नवंबर को फाइनल होने की उम्मीद है। यह IPO 12 से 14 नवंबर तक खुला था और आखिरी दिन 58.83 गुना सब्सक्राइब होकर दमदार डिमांड दिखा गया। यह पूरी तरह ऑफर-फॉर-सेल था, जिसमें प्रमोटर Tenneco Mauritius Holdings ने 9.07 करोड़ शेयर बेचे।
इस IPO का प्राइस बैंड ₹378 से ₹397 प्रति शेयर तय किया गया था। एक लॉट में 37 शेयर थे, और रिटेल निवेशकों के लिए न्यूनतम निवेश ₹14,689 बनता था। अब जब अलॉटमेंट आज फाइनल होने वाला है, तो निवेशक आसानी से ऑनलाइन अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।
IPO अलॉटमेंट स्टेटस कैसे चेक करें?
अलॉटमेंट फाइनल होने के बाद निवेशक BSE, NSE और रजिस्ट्रार MUFG Intime India Pvt. Ltd. की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्टेटस देख सकते हैं।
1. BSE की वेबसाइट पर अलॉटमेंट कैसे चेक करें?
- BSE की IPO अलॉटमेंट पेज खोलें: bseindia.com/investors/appli_check.aspx
- “Issue Type” में Equity चुनें
- “Issue Name” में
Tenneco Clean Air India Ltd सेलेक्ट करें - अपना IPO एप्लीकेशन नंबर या
PAN दर्ज करें - "Search" पर क्लिक करें
आपके अलॉटमेंट का विवरण स्क्रीन पर दिखाई देगा।
2. NSE पर अलॉटमेंट चेक करने का तरीका
- NSE की वेबसाइट पर IPO अलॉटमेंट पेज खोलें: nseindia.com/invest/check-trades-bids-verify-ipo-bids
- “Equity & SME IPO bid details” पर क्लिक करें
- “Select Symbol” में TENNIND चुनें
- अपना PAN और एप्लीकेशन नंबर डालें
- “Submit” पर क्लिक करें
MUFG Intime India (रजिस्ट्रार) की वेबसाइट पर चेक करें
लिस्ट में से Tenneco Clean Air India Ltd चुनें
सत्यापन के लिए इनमें से कोई भी जानकारी दर्ज करें:
PAN
एप्लीकेशन नंबर
DP/Client ID
बैंक अकाउंट नंबर + IFSC
"Submit" पर क्लिक करें
इसके बाद आपका IPO अलॉटमेंट स्टेटस दिख जाएगा।
लिस्टिंग पर कितना मुनाफा मिल सकता है?
मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक Tenneco Clean Air का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) काफी मजबूत बना हुआ है। अभी यह ₹106 प्रति शेयर के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। यानी शेयर इश्यू प्राइस से लगभग 27% ज़्यादा भाव पर ग्रे मार्केट में बिक रहा है। इस GMP को देखते हुए निवेशकों को लिस्टिंग के दिन अच्छा खासा मुनाफा मिलने की उम्मीद है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
