Agarwal Toughened Glass IPO Listing: टेम्पर्ड ग्लास मेकर अग्रवाल टफन्ड ग्लास के शेयर ने आज NSE SME पर मजबूत शुरुआत की। कंपनी का शेयर 135 रुपये पर लिस्ट हुआ, जो इसके आईपीओ प्राइस 108 रुपये के मुकाबले 25 प्रतिशत का प्रीमियम है। अग्रवाल टफन्ड ग्लास आईपीओ की लिस्टिंग ग्रे मार्केट ट्रेंड के अनुरूप रही, क्योंकि कंपनी का शेयर अनऑफिशियल मार्केट में मजबूत प्रीमियम पर चल रहा था। ग्रे मार्केट एक्टिविटीज पर नजर रखने वाले सूत्रों के अनुसार, लिस्टिंग से पहले अग्रवाल टफन्ड ग्लास का शेयर इश्यू प्राइस के मुकाबले 32 रुपये के प्रीमियम पर कारोबार कर रहा था, जो 29.63 प्रतिशत GMP था।
ये भी पढ़ें -
IPO 9 गुना से अधिक हुआ सब्सक्राइब
अग्रवाल टफन्ड ग्लास का आईपीओ सोमवार, 2 दिसंबर, 2024 को सब्सक्रिप्शन के लिए बंद हुआ था। इसे निवेशकों से अच्छा रेस्पॉन्स मिला और यह इश्यू 9 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ। 62.64 करोड़ रुपये के ऑफर में 5,799,600 शेयरों का एक नया इश्यू शामिल रहा, जिसमें शेयरों का प्राइस बैंड 105-108 रुपये तय किया गया।
आईपीओ में लॉट साइज 1,200 शेयरों की थी। आईपीओ के लिए अलॉटमेंट मंगलवार, 3 दिसंबर, 2024 को फाइनल हुआ।
एंकर निवेशकों से जुटाए करोड़ों
अग्रवाल टफन्ड ग्लास ने यह भी ऐलान किया था कि इसने 27 नवंबर, 2024 को एंकर निवेशकों से 17.82 करोड़ रुपये जुटाए हैं। केफिन टेक्नोलॉजीज अग्रवाल टफन्ड ग्लास आईपीओ के लिए रजिस्ट्रार रही, जबकि क्यूमुलेटिव कैपिटल प्राइवेट इस इश्यू के लिए एकमात्र बुक-रनिंग लीड मैनेजर है।
2009 में शुरू हुई अग्रवाल टफन्ड ग्लास इंडिया विभिन्न उद्योगों के लिए टेम्पर्ड ग्लास बनाती है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ लिस्टिंग की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
