Anil Ambani Companies Stocks: बुधवार को अनिल अंबानी (Anil Ambani) की दो कंपनियों के शेयर अपर सर्किट में बंद हुए। इनमें रिलायंस पावर और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल हैं। दोनों कंपनियों के शेयर 5 फीसदी अपर सर्किट में बंद हुए। बता दें कि इनमें रिलायंस पावर का शेयर अपने ऑल-टाइम से 99% टूट गया था। मगर जैसे-जैसे अनिल अंबानी ने रिकवरी की उनकी कंपनी के शेयर ने भी वापसी की। अब रिलायंस पावर का शेयर 41 रुपये के पार निकल गया है।
ये भी पढ़ें -
क्यों आई शेयरों में तेजी
दरअसल अनिल अंबानी को सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SECI) ने बड़ी राहत दी है। उनकी कंपनी रिलायंस पावर पर जारी प्रतिबंध नोटिस को वापस ले लिया गया है। इससे कंपनी सेकी की फ्यूचर बिडिंग में हिस्सा ले पाएगी। इसी का असर उनकी कंपनियों के शेयर पर पड़ता दिख रहा है।
कौन सा शेयर कहां पहुंचा
पहले बात करें रिलायंस पावर की तो BSE पर इसका शेयर 1.95 रु या 4.98 फीसदी की मजबूती के साथ 41.07 रु पर बंद हुआ। जबकि रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर का शेयर 13.90 रु या 4.98 फीसदी की मजबूती के साथ 292.75 रु पर बंद हुआ।
रिलायंस पावर के शेयर का गजब खेल
16 मई 2008 को रिलायंस पावर का शेयर 260.78 रुपये के भाव पर पहुंच गया था। मगर वहां से टूटते-टूटते ये मार्च 2020 में 1 रुपये के भाव तक गिर गया था। उसके बाद से शेयर में तेजी शुरू हुई।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयरों के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
