बिजनेस

Tech Mahindra: Q1 में 28% बढ़ा मुनाफा फिर भी 5 फीसदी गिरे टेक महिंद्रा शेयर, जानें खरीदें, बेचें या करें होल्ड

Tech Mahindra Share: टेक महिंद्रा के शेयर में शानदार नतीजों के बाद आज गिरावट देखने को मिल रही है। कंपनी ने 19 जुलाई 2024 को 28 रुपये का डिविडेंड दिया था। इससे पहले कंपनी ने नवंबर 2023 में 12 रुपये का डिविडेंड, जुलाई 2023 में 32 रुपये का डिविडेंड, नवंबर 2022 में 18 रुपये का डिविडेंड और जुलाई 2022 में 15 रुपये का डिविडेंड दिया था।

Image

टेक महिंद्रा शेयर प्राइस टारगेट।

Photo : Twitter

Tech Mahindra Share Price: टेक महिंद्रा के शेयर में गिरावट देखने को मिल रही है। इसकी कीमत में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 5% से ज्यादा गिर गई। कंपनी ने अपने पहली तिमाही के नतीजे का ऐलान काफी हद तक बाजार के अनुमानों के मुताबिक किया। बीएसई पर टेक महिंद्रा के शेयर 5.52% गिरकर ₹ 1,445.50 पर आ गए।

ये भी पढ़ें -

भारत की पांचवीं सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सर्विस कंपनी, टेक महिंद्रा ने वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही में 851.5 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो पिछली तिमाही के 661 करोड़ रुपये से 28.8% की बढ़ोतरी को दिखाता है। तिमाही-दर-तिमाही (QoQ) आधार पर Q1FY25 में कंपनी का रेवेन्यू ₹ 12,871.3 करोड़ से 1% बढ़कर ₹ 13,006 करोड़ हो गया । USD में रेवेन्यू 0.7% बढ़कर $1548 मिलियन से $1,559 मिलियन हो गया।

EarningsWithSwadesh TechMahindra

टेक महिन्द्रा नतीजे।

Tech Mahindra पर मार्केट एनालिस्ट की राय

मार्केट एनालिस्ट, विपिन डिक्सेना ने इस शेयर पर अपनी राय देते हुए कहा कि स्टॉक EMA 50 और EMA 200 से हाई पर कारोबार कर रहा है और ऑलटाइम टॉप और हाईयर बॉटम का बनना जारी है।

Tech Mahindra Share Price Target

मार्केट एनालिस्ट ने कहा कि वर्तमान में स्टॉक 1530 पर कारोबार कर रहा है जो एक रजिस्टेंस है, यदि स्टॉक 1540 के ऊपर क्लोजिंग देने में कामयाब होता है, तो स्टॉक 1800 के स्तर के टारगेट तक पहुंच सकता है जो मौजूदा स्तर से 16% अधिक है।

Tech Mahindra Dividend History

बीएसई से मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी ने 19 जुलाई 20204 को 28 रुपये का डिविडेंड दिया था। इससे पहले कंपनी ने नवंबर 2023 में 12 रुपये का डिविडेंड, जुलाई 2023 में 32 रुपये का डिविडेंड, नवंबर 2022 में 18 रुपये का डिविडेंड और जुलाई 2022 में 15 रुपये का डिविडेंड दिया था। कंपनी ने जून तिमाही के लिए डिविडेंड की घोषणा नहीं की है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article