बिजनेस

Tata Group Stock: जितना गिरना था गिर गया, अब टाटा के इस शेयर मिलेंगे कमाई के मौके! जानें Target और Stop-Loss

Tata Group Stock: ET Now Swadesh के खास शो में एक्सपर्ट ने टाटा ग्रुप के स्टॉक का नाम लिया है। जिस पर उन्होंने राय देते हुए कहा है कि अब इसका कंसोलिडेशन पीरियड बीत चुका है यानी जितनी गिरावट आनी आ चुकी है। अब इसमें तेजी देखने को मिल सकता है।

Image

TCS Share Price Target

Photo : Twitter

Tata Group Stock, TCS Share Price Target: शेयर बाजार में बढ़त के बीच ET Now Swadesh के खास शो में एक्सपर्ट ने Tata Group Stock में निवेश की राय दी है। उन्होंने Tata Group के TCS Share में निवेश की सलाह दी है। एक्सपर्ट ने इस स्टॉक को खरीदने की राय दी है। साथ ही एक्सपर्ट ने TCS का टारगेट प्राइस और Stop-Loss भी बताया है। तो चलिए जानते हैं कि TCS Share में निवेश को लेकर एक्सपर्ट ने क्या सलाह दी है।

TCS Share Price Target: इस टारगेट के साथ निवेश की सलाह

ET Now Swadesh के साथ खास चर्चा करते हुए एक्सपर्ट जतिन गेडिया ने निवेश के लिए TCS Share का नाम बताया है। एक्सपर्ट जतिन ने कहा,"TCS Share में ट्रेड होगा। TCS में हमने देखा है कि पिछले चार से पांच ट्रेडिंग सेशन से ये कंसोलिडेट कर रहा है। एक रनअप के बाद हमें लगता है कि कंसोलिडेशन पूरा हो चुका है।"

उन्होंने TCS में लॉन्ग करने की सलाह दी है। एक्सपर्ट जतिन ने इस शेयर में निवेश के लिए Share Price Target 4670 रुपये का बताया है। इसके अलावा उन्होंने इसमें खरीदारी के लिए Stop-Loss 4460 रुपये दिया है।

TCS Share Price History

BSE Analytics के मुताबिक, पिछले एक महीने में इस TCS स्टॉक में 4.30 फीसदी की बढ़त देखी गई है। पिछले तीन महीने में 21.84 फीसदी की तेजी, पिछले 6 महीने में 11 फीसदी से अधिक की बढ़त आई है। पिछले एक साल में इस शेयर ने अपने निवेशकों को 34.27 फीसदी का रिटर्न दिया है। TCS Share का पिछले 52 हफ्ते का हाई 4580 रुपये रहा है। पिछले 52 हफ्ते का लो 3313 रुपये रहा है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article