Stock Market Sensex Nifty Today : भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार 23 अक्टूबर, 2026 को भी बिकवाली हावी है। बेंचमार्क इंडेक्स Sensex और Nifty में भी जबरदस्त वोलैटिलिटी है, जो पूरे बाजार में मौजूद बिकवाली के दबाव को दिखाती है। दोनों इंडेक्स में कारोबार की शुरुआत हरे निशान में हुई।
इसके बाद कुछ ही मिनटों के कारोबार के बाद दोनों इंडेक्स लाल हो गए हैं। इसके अलावा ओवरऑल मार्केट ब्रेड्थ कमजोर बनी हुई है। खासतौर पर कच्चे तेल के दाम ने बाजार पर दबाव बढ़ा दिया है।
कैसा कारोबार कर रहे सेंसेक्स-निफ्टी?
Sensex कारोबार की शुरुआत में 517 अंक तक उछलकर 73,766.51 पर पहुंच गया। वहीं, इसके कुछ मिनट बाद ही बिकवाली के दबाव में 129.08 अंक लुढ़ककर 73,378.47 तक आ गया। इसी तरह निफ्टी 22,787.25 के हाई और 22,663.75 के लो के बीच कारोबार कर रहा है।
क्रूड ऑयल बना बाजार के लिए सबसे बड़ी चिंता
Brent Crude Oil Price फिलहाल भारतीय शेयर बाजार के लिए चिंता का सबसे बड़ा कारण है। 22 अक्टूबर को ब्रेंट क्रूड करीब 4% उछलकर 113.17 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था। शुक्रवार की सुबह यह करीब 113.63 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।
क्यों लगी है क्रूड में आग?
यमन के हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब में हमलों और मिडिल ईस्ट में ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने की आशंकाओं से तेल की कीमतों को समर्थन मिला है। भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात करता है, इसलिए महंगा कच्चा तेल देश के आयात बिल, महंगाई और कंपनियों की लागत पर दबाव बढ़ा सकता है।
IT शेयरों में तेजी से संभला बाजार
शुक्रवार के शुरुआती कारोबार में सेक्टरों के प्रदर्शन में बड़ा अंतर नजर आया। जहां IT शेयरों में जोरदार खरीदारी दिखी, वहीं मेटल, ऑटो, मीडिया और रियल्टी जैसे सेक्टर दबाव में रहे। Nifty IT जहां 2.62% तेजी में दिखा। वहीं, Nifty Metal में 1.36% की गिरावट देखने को मिली है।
मार्केट ब्रेड्थ हुइ कमजोर
कारोबार की शुरुआत में बाजार की ब्रेड्थ बेहद कमजोर रही। BSE पर 3,130 शेयरों में कारोबार हो रहा है। इनमें से 761 शेयर बढ़त पर और 2,190 शेयर गिरावट पर थे। इससे पता चलता है कि प्रमुख इंडेक्स की तेजी के बावजूद ज्यादातर शेयरों में दबाव बना हुआ था।
ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत
रुपये में आई कमजोरी
भारत में रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर होकर 94.795 के स्तर पर था। India VIX 3.50% बढ़कर 16.32 पर पहुंच गया। VIX में तेजी बाजार में उतार-चढ़ाव की आशंका बढ़ने का संकेत देती है।
क्या बाजार में तेजी टिक पाएगी?
आज इन्फोसिस का रिजल्ट आना है। अगर रिजल्ट अच्छा रहता है, तो यह पूरे आईटी सेक्टर के मूड बूस्टर का काम करेगा, जिससे आईटी इंडेक्स के साथ ही बेंचमार्क इंडेक्स में भी तेजी रह सकती है। हालांकि, दिन के आखिर में क्रूड का भाव और ग्लोबल मार्केट के डायनेमिक्स भी बाजार के सेंटिमेंट को प्रभावित कर सकते हैं।
