बिजनेस

IT सेक्टर के लिए एक्सपर्ट्स की इन बातों ने बढ़ाई चिंता, जानें कब तक सुधरेंगे इंडस्ट्री के हालात

देश की दो दिग्गज आईटी कंपनियों टीसीएस और इंफोसिस ने अभी हाल ही में अपनी-अपनी तिमाहियों के नतीजे घोषित किए। लेकिन दोनों कंपनियों के नतीजे अनुमान के हिसाब से डाउन रहे। लिहाजा, एक्सपर्ट्स को लग रहा है कि आने वाली कुछ तिमाहियों तक आईटी सेक्टर में इस तरह की नरमी जारी रह सकती है।

Image

आईटी कंपनियों की स्थिति बेहतर होने में लग सकते हैं कई महीने

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • आईटी सेक्टर के लिए सख्त रह सकते हैं अगले कुछ महीने
  • टीसीएस और इंफोसिस के नतीजों ने बढ़ाई चिंता
  • आईटी सेक्टर को पटरी पर लौटने में लग सकते हैं कई महीने

TCS, Infosys, IT sector: इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईटी) सेक्टर की दो दिग्गज कंपनियों के अनुमान से कम नतीजे रहने से चौथी तिमाही में आईटी सेक्टर का प्रदर्शन कमजोर रहने की आशंका दिख रही है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि आईटी सेक्टर में अगले एक या दो तिमाहियों तक ऐसा ही ट्रेंड बना रहेगा और फिर उसके बाद ही स्थिति में सुधार की उम्मीद की जा सकती है।

देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनियों टीसीएस और इंफोसिस के तिमाही नतीजों के साथ आई मैनेजमेंट की टिप्पणी में सावधानी हावी दिखी। खासकर अमेरिकी बाजार में बीएफएसआई और टेक्नोलॉजी सर्विसेज को लेकर दोनों ही कंपनियां काफी सतर्क दिख रही हैं।

आईटी कंपनियों के लिए मंद रहेगी चौथी तिमाही

इंडस्ट्री के जाने-माने एक्सपर्ट और इंफोसिस के पूर्व निदेशक टी वी मोहनदास पई का कहना है कि वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही आईटी कंपनियों के लिए मंद रहेगी, लेकिन इसका असर और सीमा अलग-अलग कंपनियों की प्रोफाइल और रणनीति पर निर्भर करेगा। पई ने अप्रैल-जून तिमाही में अमेरिकी बाजार में अनिश्चितता कम होने की संभावना जताते हुए कहा कि नए ऑर्डर आने में 1 से 2 तिमाहियों का समय लगेगा, लिहाजा अक्टूबर-नवंबर का समय बेहतर रहने की उम्मीद है।

ग्लोबल मार्केट में भारतीय आईटी सेक्टर की बड़ी भूमिका

हालांकि उन्होंने कहा कि भारतीय आईटी उद्योग अपने आकार, पैमाने और ताकत के मामले में ग्लोबल टेक्नोलॉजी सेक्टर में एक बड़ी ताकत है, ये बाजार की वास्तविकताओं को दर्शाएगा। आईटी उद्योग आज 200 अरब डॉलर निर्यात के साथ एक बड़ी ताकत है और टॉप 5 भारतीय आईटी कंपनियां ग्लोबल मार्केट में बड़ी भूमिका रखती हैं।

कुछ तिमाहियों तक जारी रहेगी इनकम में 'नरमी'

जेनपैक्ट के संस्थापक प्रमोद भसीन ने कहा कि बड़ी आईटी कंपनियों की इनकम में ‘नरमी’ कुछ तिमाहियों तक जारी रहने के बाद वापस पटरी पर आ सकती है। उन्होंने कहा, ‘बड़ी आईटी फर्मों की कमाई में नरमी कुछ तिमाहियों तक जारी रहने की संभावना है क्योंकि कई उद्योग, विशेष रूप से तकनीक, पुनर्गठन और लागत में काफी नाटकीय रूप से कटौती की गई है।’

बीएफएसआई में सुस्ती के कारण आईटी सेक्टर पर पड़ रहा बुरा असर

आईटी एक्सपर्ट और 5F वर्ल्ड मंच के चेयरमैन गणेश नटराजन ने कहा कि भारतीय आईटी के सबसे बड़े ग्राहक बीएफएसआई (बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं और बीमा) रहे हैं लेकिन इस सेक्शन में सुस्ती के कारण अगली तीन-चार तिमाहियों तक बढ़ोतरी कम हो सकती है।

भाषा इनपुट्स के साथ

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Sunil Chaurasia
सुनील चौरसिया author

<p>मैं सुनील चौरसिया,. मऊ (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला हूं और अभी दिल्ली में रहता हूं। मैं टाइम्स नाउ नवभारत में बिजनेस, यूटिलिटी और पर्सनल फाइनेंस पर... और देखें

End of Article