बिजनेस

Tata Motors Share: कमजोरी के साथ बंद हुआ टाटा मोटर्स का शेयर, आगे कैसी रहेगी स्टॉक की चाल, जानिए ब्रोकरेज फर्म की राय

Tata Motors Share Target Price: ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने टाटा मोटर्स की रेटिंग BUY से घटाकर न्यूट्रल कर दिया। हालांकि इसने टाटा मोटर्स के लिए टार्गेट प्राइस 1000 रुपये का दिया है, जबकि आज कंपनी का शेयर 967.80 रु पर बंद हुआ।

Image

टाटा मोटर्स के शेयर के लिए टार्गेट है 1000 रु

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा मोटर्स के शेयर में गिरावट
  • आधा फीसदी फिसला टाटा मोटर्स का शेयर
  • 1000 रु है शेयर का टार्गेट

Tata Motors Share Target Price: दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स और तमिलनाडु सरकार ने अगले पांच वर्षों में 9,000 करोड़ रुपये के निवेश से एक कार मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने के लिए एक समझौता किया है। इससे राज्य में करीब 5000 लोगों को नौकरी मिल सकती है। इस बीच आज टाटा मोटर्स का शेयर कमजोरी के साथ बंद हुआ। बीएसई पर गुरुवार को टाटा मोटर्स का शेयर 5.25 रु या 0.54 फीसदी की गिरावट के साथ 967.80 रु पर बंद हुआ। आगे शेयर की चाल कैसी रह सकती है और क्या है इस पर ब्रोकरेज फर्म की राय, आगे जानिए।

ये भी पढ़ें -

कितना है शेयर का टार्गेट

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने टाटा मोटर्स की रेटिंग BUY से घटाकर न्यूट्रल कर दिया। हालांकि इसने टाटा मोटर्स के लिए टार्गेट प्राइस 1000 रुपये का दिया है, जबकि आज कंपनी का शेयर 967.80 रु पर बंद हुआ। यानी टाटा मोटर्स का शेयर मौजूदा लेवल थोड़ा प्रॉफिट करा सकता है।

1065.50 रु तक गया था शेयर

टाटा मोटर्स के बीते 52 हफ्तों का टॉप लेवल 1065.60 रु रहा है, जबकि इस अवधि में शेयर का सबसे निचला लेवल 400.40 रु रहा है। इस समय टाटा मोटर्स की मार्केट कैपिटल 3.54 लाख करोड़ रु की है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article