ये भी पढ़ें -
जुबिलेंट फूडवर्क्स से करना होगा कॉन्टैक्ट
जुबिलेंट फूडवर्क्स लिमिटेड भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका और नेपाल में डोमिनोज पिज्जा की मास्टर फ्रेंचाइजी है, जिसके पास इन देशों में डोमिनोज पिज्जा रेस्टोरेंट की ओनरशिप और ऑपरेशन का विशेष अधिकार है। यदि आप भी डोमिनोज की फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं तो जुबिलेंट फूडवर्क्स से कॉन्टैक्ट करना होगा।

भारत में डोमिनोज की फ्रेंचाइजी कैसे लें
कैसे करें जुबिलेंट से संपर्क
डोमिनोज की फ्रेंचाइजी के लिए आपको जुबिलेंट से संपर्क करना होगा। जुबिलेंट ने अपनी वेबसाइट पर एक ईमेल (dominos.franchise@jublfood.com) दी हुई है, जिससे ईमेल भेज कर आप संपर्क कर सकते हैं।
जुबिलेंट के अनुसार फ्रेंचाइजी से संबंधित किसी भी सवाल के लिए कृपया हमें सीधे ईमेल करें। इसके लिए कंपनी ने न तो कोई डिटेल दी है और न ही संपर्क करने का कोई तरीका। बाकी जानकारी इस ईमेल पर संपर्क करने पर ही मिल जाएगी।
जालसाजों से रहें सावधान
जुबिलेंट फूडवर्क्स की वेबसाइट के अनुसार कंपनी को धोखाधड़ी करने वालों के खुद को जुबिलेंट फ़ूडवर्क्स के रूप में पेश करने और डोमिनोज फ्रैंचाइजी के वादे के जरिए लोगों को ठगने के कुछ उदाहरण मिले हैं। इसलिए केवल ईमेल आईडी के जरिए कंपनी से डायरेक्ट संपर्क करें। बाकी जानकारी के लिए आप सीधे इस लिंक पर जाएं।

डोमिनोज की फ्रेंचाइजी के लिए जुबिलेंट फूडवर्क्स से संपर्क करें
कितना करना होगा निवेश
स्टार्टअप टॉकी के अनुसार डोमिनोज का ट्रेडिशनल आउटलेट की फ्रेंचाइजी 50 लाख रु मिल सकती है। वहीं नॉन-ट्रेडिशनल आउटलेट की फ्रेंचाइजी 30 लाख रुपये में मिलेगी। वहीं अन्य खर्चों समेत निवेश की रकम कम से कम 62 लाख रु हो सकती है। आपके पास कम से कम 800 वर्ग फीट जगह होनी चाहिए।
स्टार्टअप टॉकी के अनुसार यदि आप डिलिवरी सर्विस भी शुरू करते हैं तो हर महीने 2-3 लाख रु का प्रॉफिट हासिल कर सकते हैं।
