बिजनेस

TATA Coffee Merger: टाटा ग्रुप की टाटा कॉफी लिमिटेड का वजूद खत्म, जानें शेयरहोल्डर्स का क्या होगा

TATA Coffee Merger: मर्जर प्लान के तहत टीसीएल के बागान बिजनेस का टीसीपीएल में विलय किया जाएगा। इसके लिए, शेयरधारकों को टीसीएल के प्रत्येक 22 इक्विटी शेयरों के लिए टीसीपीएल का एक इक्विटी शेयर मिलेगा।

Image

टाटा कॉफी का हो रहा विलय

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा ग्रुप की टाटा कॉफी लिमिटेड का वजूद खत्म
  • हो जाएगा अन्य कंपनियों के साथ विय
  • शेयरधारकों को तय रेशियो में मिलेंगे शेयर

TATA Coffee Merger: टाटा ग्रुप (Tata Group) की कंपनी टाटा कॉफी लिमिटेड (Tata Coffee) के मुताबिक आज यानी 1 जनवरी 2024 से टाटा कॉफी लिमिटेड (टीसीएल) का टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (टीसीपीएल) और टीसीपीएल बेवरेजेज एंड फूड्स लिमिटेड (टीबीएफएल) के साथ विलय यानी मर्जर हो जाएगा। टाटा कॉफी ने अपने शेयरधारकों को शेयरों के आवंटन के लिए रिकॉर्ड डेट की भी घोषणा की। टाटा कॉफी ने कहा है कि इस योजना के 1 जनवरी 2024 से प्रभावी होने के साथ ही कंपनी बिना बंद हुए डिजॉल्व हो जाएगी और इसी के मुताबिक कंपनी के सभी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स और प्रबंधकीय कर्मचारियों का ऑफिस खाली हो जाएगा।

किसे मिलेंगे कितने शेयर

मर्जर प्लान के तहत टीसीएल के बागान बिजनेस का टीसीपीएल में विलय किया जाएगा। इसके लिए, शेयरधारकों को टीसीएल के प्रत्येक 22 इक्विटी शेयरों के लिए टीसीपीएल का एक इक्विटी शेयर मिलेगा। बाकी बिजनेस के लिए, टीसीपीएल टीसीएल के प्रत्येक 55 इक्विटी शेयरों के लिए टीसीपीएल के 14 इक्विटी शेयर जारी करेगी।

कब मिलेंगे शेयर

टाटा कॉफी लिमिटेड और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के विलय के बाद, टाटा कॉफी लिमिटेड के शेयरधारकों को टीसीपीएल के शेयर अलॉट किए जाएंगे। कंपनी ने यह भी घोषणा की है कि टीसीएल शेयरधारकों को टीसीपीएल शेयरों के आवंटन की रिकॉर्ड डेट 15 जनवरी, 2024 होगी।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर कंपनियों के विलय के बाद शेयरों के आवंटन की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article