बिजनेस

Tata Chemicals share price: टाटा केमिकल्स पर लगा 103 करोड़ रुपये का जुर्माना, जानें किसने और क्यों लगाया

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 22, 2024, 07:53 AM IST

Tata Chemicals share price : टाटा केमिकल्स के शेयरों में गुरुवार, 21 मार्च को 0.31 फीसदी की मामूली तेजी आई है और यह स्टॉक 1,035.10 रुपये पर बंद हुआ था। इस बीच कंपनी का मार्केट कैप 26,369.82 करोड़ रुपये रहा।

Image

टाटा केमिकल्स पर जुर्माना।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा केमिकल्स मार्केट कैप 26,369.82 करोड़ रुपये।
  • 52-हफ्ते का निचला स्तर 922.20 रुपये का रहा।
  • गुरुवार को 1,035.10 रुपये पर बंद हुआ।

Tata Chemicals share price : टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals) पर 103.63 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यह जुर्माना इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से लगाया गया है। टाटा ग्रुप (Tata Group) की कंपनी पर यह जुर्माना ब्याज की अस्वीकृति के नियम नहीं मानने की वजह से लगा है। इस खबर के बीच टाटा केमिकल्स के शेयरों में गुरुवार, 21 मार्च को 0.31 फीसदी की मामूली तेजी आई है और यह स्टॉक 1,035.10 रुपये पर बंद हुआ था। इस बीच कंपनी का मार्केट कैप 26,369.82 करोड़ रुपये रहा।

What Tata Chemicals Take: टाटा केमिकल्स ने क्या कहा

टाटा केमिकल्स ने गुरुवार को बताया कि उसे इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (IT) के नेशनल फेसलेस असेसमेंट सेंटर से एक आदेश मिला है। इसमें धारा 36 (1) के तहत ब्याज की अस्वीकृति के लिए आयकर अधिनियम की धारा 270 ए (3) के तहत 103.63 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। कंपनी ने आगे कहा कहा कि मामले में जो भी विषंगतियां, कानून उल्लंघन हुए हैं उसे वकील की सलाह पर आदेश के खिलाफ नेशनल फेसलेस अपील सेंटर (अपीलीय प्राधिकरण) के समक्ष अपील करने की योजना बना रही है। कंपनी को उम्मीद है कि अपीलकर्ता अधिकारियों से फेवरेबल ऑर्डर मिलेगा।

Tata Chemicals share price Return History: 5 सालों में 303 फीसदी का रिटर्न

टाटा केमिकल्स के शेयरों के रिटर्न पर गौर करें तो पिछले एक महीने में टाटा केमिकल्स के शेयरों में करीब 5 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। हालांकि, पिछले 6 महीने में शेयर से मिला रिटर्न फ्लैट रहा। इस साल अब तक स्टॉक ने 7 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। वहीं, पिछले एक साल में इसने महज 7 फीसदी का ही रिटर्न दिया है। वहीं, पिछले 5 सालों में इसके निवेशकों को 303 फीसदी का रिटर्न प्राप्त हुआ है। टाटा केमिकल्स के शेयरों ने 52-हफ्ते का उच्चतम स्तर 1,349.70 रुपये का बनाया और 52-हफ्ते का निचला स्तर 922.20 रुपये का बनाया है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article