बिजनेस

Tata Capital IPO GMP: क्या टाटा का आईपीओ फिर कराएगा कमाई? जानें क्या है Latest GMP

Tata Capital IPO GMP: इससे पहले टाटा ग्रुप की सबसे नई कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज (Tata Technologies) की लिस्टिंग हुई थी। नवंबर 2023 में, टाटा टेक्नोलॉजीज 140% ज्यादा पर लिस्ट हुई थी। टाटा ने करीब 20 साल बाद कोई आईपीओ निकाला था जिसने निवेशकों को लिस्टिंग गेन इतना ज्यादा दिया हो।

Image

Tata Capital

Tata Capital IPO GMP: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा कैपिटल लिमिटेड का IPO जल्द ही सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। यह IPO 6 अक्टूबर 2025 से सब्सक्राइब किया जा सकेगा और 8 अक्टूबर 2025 को बंद होगा। इस IPO का कुल आकार 15,511.87 करोड़ रुपये का है, जिसमें नए शेयरों के लिए 6,846 करोड़ रुपये और ऑफर फॉर सेल के रूप में 8,665.87 करोड़ रुपये शामिल हैं। ये आईपीओ इतना बड़ा है कि हर निवेशक को इसमें अलॉटमेंट मिलने के चांसेस हैं।

कितना है प्राइस बैंड

टाटा कैपिटल IPO का प्राइस बैंड 310 से 326 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। आवेदन करने के लिए लॉट साइज 46 शेयर है। IPO के लॉन्च से पहले ग्रे-मार्केट में इसके शेयरों की कीमत 12-15 रुपये नीचे देखी गई। इस हिसाब से अनुमानित लिस्टिंग प्राइस लगभग 338 रुपये प्रति शेयर है, जिससे प्रति शेयर निवेशकों को 3.68% का लाभ मिलने की उम्मीद है।

कब होगी लिस्टिंग और अलॉटमेंट

IPO से जुड़ी मुख्य तारीखें भी सामने आ गई हैं। शेयर अलॉटमेंट की प्रक्रिया 9 अक्टूबर 2025 को पूरी होने की संभावना है, जबकि इसके बाद IPO 13 अक्टूबर 2025 को बीएसई और एनएसई में लिस्ट होगा। निवेशक तय समय पर आवेदन करके शेयर अलॉटमेंट और संभावित लाभ का हिस्सा बन सकते हैं।

इस IPO का बुक रनिंग लीड मैनेजर कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी लिमिटेड है और रजिस्ट्रार की जिम्मेदारी MUFG Intime India Private Limited संभाल रहा है। यह IPO निवेशकों के लिए एक आकर्षक मौका माना जा रहा है।

पिछले आईपीओ का रिटर्न

इससे पहले टाटा ग्रुप की सबसे नई कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज (Tata Technologies) की लिस्टिंग हुई थी। नवंबर 2023 में, टाटा टेक्नोलॉजीज 140% ज्यादा पर लिस्ट हुई थी। टाटा ने करीब 20 साल बाद कोई आईपीओ निकाला था जिसने निवेशकों को लिस्टिंग गेन इतना ज्यादा दिया हो।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठी author

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिच... और देखें

End of Article