बिजनेस

एयर इंडिया ने बदला लोगो और बहुत कुछ, देखते ही देखते हो जाएगा काया पलट

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Aug 10, 2023, 09:28 PM IST

Air India को मालिकाना हक में लेने के बाद Tata Group ने इस एयरलाइन का लोगो बदलने से लेकर इसके पूरे काया पलट का वादा किया है। इसका केबिन अब बदलने वाला है और चौड़ी बॉडी वाले प्लेन शामिल किए जाएंगे।

Image

जल्द ही देश के पहले एयरबस ए350 चौड़ी बॉडी वाले विमान भारत लाए जाएंगे।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • एयर इंडिया का लोगो बदला
  • अब नहीं दिखाई देंगे महाराजा
  • होने वाले हैं कई बड़े बदलाव

Air India Logo The Vista: एयर इंडिया का मालिकाना हक टाटा के पास बहुत लंबे समय बाद आया है और अब कंपनी इसमें बदलाव करना शुरू कर चुकी है। टाटा ने एयर इंडिया का लोगो बदल दिया है, यानी अब आपको महाराजा का लोगो सिर्फ बिजनेस क्लास और लाउंज में नजर आएगा। लोगो के अलावा पूरी तरह नया कस्टमर केयर सेंटर, नया मोबाइल ऐप, बदला हुआ केबिन, केबिन क्रू और कई बदलाव होंगे। कंपनी इस प्रोजेक्ट पर अब तक 3,300 करोड़ रुपये से भी ज्यादा निवेश कर चुकी है। जल्द ही देश के पहले एयरबस ए350 चौड़ी बॉडी वाले विमान भारत लाए जाएंगे।

कुछ दिनों में काया पलट

कुछ देर पहले शुरू हुए लाइव ब्रांडिंग में टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन और एयर इंडिया के सीईओ कैम्पबेल विल्सन ने प्लेन में दिखने वाले बदलावों की जानकारी दी। एयर इंडिया के नए लोगो का नाम दी विस्टा है और इसमें अभी कुछ ही चीजें बदली हैं, लेकिन आने वाले कुछ ही दियों में एयर इंडिया का काया पलट होते हुए आप खुद देखेंगे। बताया गया है कि 2025 तक एयर इंडिया के सभी जहाजों में बदलाव का काम पूरा कर लिया जाएगा।

470 नए विमान शामिल होंगे

कंपनी ने जानकारी दी है कि बहुत जल्द एयर इंडिया की पहुंच और ताकत बढ़ाने के लिए 470 बोईंग विमान भारत आने वाले हैं। इनमें से चौड़ी बॉडी वाले 43 एयरक्राफ्ट जल्द ही एयर इंडिया में शामिल किए जाएंगे। बता दें कि एयर इंडिया ने अब तक 5,000 नए कर्मचारियों की भर्ती कर ली है जिनमें 3,200 केबिन क्रू और 1,000 कॉकपिट क्रू शामिल हैं। वर्ल्ड क्लास एयरलाइन बनने की चाह रखने वाली एयर इंडिया विहान.एआई रोडमैप के लिए 5 साल बड़े बदलावों की गवाह बनने वाली है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article