बिजनेस

TANGEDCO TNEB Aadhaar Link Status: भरना है बिजली का बिल या चाहिए सब्सिडी, तो चेक कर लें आधार लिंकिंग का स्टेटस

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Dec 2, 2022, 05:46 PM IST

TANGEDCO TNEB Aadhaar Link Status Online: अगर आप भी तमिलनाडु जनरेशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन कॉरपोरेशन के ग्राहक हैं, तो ये खबर जरूर पढ़ें क्योंकि आपको बिजली बिल भरने में दिक्कत आ सकती है।

Image

TANGEDCO TNEB Aadhaar Link Status: भरना है बिजली का बिल या चाहिए सब्सिडी, तो पढ़ लें ये खबर

Photo : iStock

TANGEDCO TNEB Aadhaar Link Status Online: तमिलनाडु इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड (TNEB) ने टीएनईबी ग्राहकों को नोटिफाई किया है कि बिजली का बिल भरने के लिए उनका अकाउंट आधार कार्ड (Aadhaar Card) से लिंक होना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है, तो आपको बिजली बिल भरने में दिक्कत आ सकती है। इसके अलावा सब्सिडी का फायदा उठाने के लिए भी लिंकिंग अनिवार्य की गई है। अगर ग्राहकों का अकाउंट उनके आधार कार्ड से लिंक है, तो वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसका स्टेटस चेक कर सकते हैं।

ऑनलाइन कैसे चेक करें TNEB आधार नंबर से लिंक है या नहीं?

लिंकिंग का स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (nsc.tnebltd.gov.in/adharupload/) पर जाएं।

यहां होम पेज पर आपको सर्विस डिटेल का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक कर दें।

इसके बाद अपना सर्विस कनेक्शन नंबर डालकर एंटर पर क्लिक कर दें।

अब आपको आधार लिंकिंग स्टेटस दिखेगा कि यह आपके टीएनईबी अकाउंट से लिंक है या नहीं।

अगर आपका अकाउंट आधार से लिंक नहीं है, तो घर बैठे ही इस काम को पूरा कर लें। ये रहा प्रोसेस (how to link TNEB and Aadhaar Card)

  • अपने टीएनईबी अकाउंट और आधार कार्ड से ऑनलाइन लिंक करने के लिए वेबसाइट (https://nsc.tnebltd.gov.in/adharupload/) पर जाएं।
  • यहां फॉर्म में अपना सर्विस कनेक्शन नंबर दर्ज कर दें।
  • अब मोबाइल नंबर कन्फर्म करें और ओटीपी दर्ज करें।
  • इसके बाद पूछी गई जानकारी भर दें।
  • इस सबके बाद आधार कार्ड नंबर दर्ज करें जिसे आप लिंक करना चाहते हैं।
  • फिर अपना नाम दर्ज करें और अपनी आधार आईडी को अपलोड कर दें।
  • अंत में फॉर्म को जमा कर दें और रसीद डाउनलोड कर लें।
मालूम हो कि तमिलनाडु इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड का गठन 1 जुलाई 1957 को हुआ था और तब से यह एनर्जी प्रोवाइडर या डिस्ट्रिब्यूटर रहा है।
डिंपल अलावाधी
डिंपल अलावाधीauthor

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खास रुचि है। पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार और बैंकिंग सेक्टर के मामलों में विशेष दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article